धारूहेड़ा : सेक्टर 4 स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर में एक बेहद सराहनीय सामाजिक कार्य देखने को मिला। भीषण गर्मी के इस मौसम में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजाब एवं सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) धारूहेड़ा शाखा द्वारा मंदिर में एक वाटर कूलर भेंट किया गया है।
आरडब्ल्यूए प्रधान नरेंद्र यादव ने बताया कि मंदिर में पानी के लिए वाटर कूलर की जरूरत थी। बैंक के शाखा प्रबंधक (Branch Manager) से इसको लेकर अपील की गई थी।

इसी को लेकर बैंक के शाखा प्रबंधक (Branch Manager) नरेंजन कुमार, बैंक अधिकारी दीपिका शर्मा और अधिकारी मनोज कुमार विशेष तौर पर शिव मंदिर पहुंचे तथा वाटर कूलर भेंट किया।
ये रहे मौजूद: इस मौके पर सुभाष चंद्र बोस ,आरडब्ल्यूए प्रधान नरेंद्र यादव, आनंद मोहन, हवा सिंह, सूरजमानी, रामवीर यादव, राजपाल मास्टर आदि मौजूद रहे।
धारूहेड़ा: सेक्टर चार में वाटर कूल्लर भेंट करते हुए













