google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU PM Modi 14 अप्रैल को हरियाणा को देंगे बड़ी सौगात | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

PM Modi 14 अप्रैल को हरियाणा को देंगे बड़ी सौगात

Written by: Best24News

Published:

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को हरियाणा की जनता को कई बड़ी सौगात देंगे। इस दिन प्रधानमंत्री यमुनानगर में 800 मेगावाट क्षमता की…


PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को हरियाणा की जनता को कई बड़ी सौगात देंगे। इस दिन प्रधानमंत्री यमुनानगर में 800 मेगावाट क्षमता की थर्मल यूनिट का शिलान्यास और हिसार में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन व टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे। तथा रेवाड़ी के बाईपास का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंग

Advertisement

डीसी रेवाड़ी अभिषेक मीणा ने जिला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने वीसी के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्त के साथ बैठक की।

यमुनानगर में शुरू होने वाली थर्मल यूनिट का निर्माण भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाएं प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। इन परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन के अवसर पर यमुनानगर और हिसार में आयोजित होने वाली महारैलियों में लाखों लोग शामिल होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

यमुनानगर में 12 जिलों से और हिसार में 15 जिलों से जनता पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा के विकास के लिए ऐतिहासिक होगा।

रेवाड़ी को बाइपास की सौगात: डीसी ने बताया कि रेवाड़ी जिला से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 11 से राष्ट्रीय राजमार्ग 352 को जोड़ने वाले करीब 14 किलोमीटर लंबे बाईपास का शुभारंभ वर्चुअल रूप से किया जाएगा जिस पर 1069.42 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई है। इस बाईपास के बनने से बेहतर कनेक्टिविटी होगी।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

बैठक में ये रहे मौजूद: इस अवसर पर एडीसी अनुपमा अंजलि, डीएमसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेन्द्र सिंह, सीईओ जिला परिषद प्रदीप कुमार, सीटीएम प्रीति रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp