शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयरियां हुई तेज, कांग्रेस ने किया ये ऐलान

Written by: Best24News

Published:

हरियाणा : चंडीगढ़ में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें हरियाणा मामलों के प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व…


हरियाणा : चंडीगढ़ में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें हरियाणा मामलों के प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, सांसद कुमारी शैलजा, दीपेंद्र हुड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में आगामी निकाय चुनावों को लेकर विस्तार से रणनीति पर चर्चा की गई और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की गई।

Advertisement

बैठक बुलाकर किया मंथन: बैठक में पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम चुनावों को लेकर वरिष्ठ नेताओं और जिला अध्यक्षों से विचार-विमर्श किया गया। अधिकांश नेताओं ने मेयर चुनाव के साथ-साथ वार्ड पार्षदों के चुनाव भी पार्टी सिंबल पर लड़ने पर सहमति जताई है। कांग्रेस का मानना है कि पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने से संगठन मजबूत होगा और जनता के बीच स्पष्ट संदेश जाएगा।

पार्टी निकाय के लिए ये रहेगी योजना: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी निकाय चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा शासन में शहरों के लोग बिजली, पानी, पक्की सड़कें, स्कूल, अस्पताल, पार्क और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। सफाई व्यवस्था की स्थिति भी बेहद खराब है और मानसून के दौरान अधिकतर शहरों में जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

जानिए क्या रहेंगी पार्टी का मुद्दा: नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के ठोस वादों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी का लक्ष्य है कि शहरी जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए एक मजबूत और जवाबदेह नगर निकाय व्यवस्था स्थापित की जाए।

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp