PM मोदी ने जालंधर से देश के 75 पुनर्विकसित स्टेशनों को किया समर्पित

On: July 17, 2026 10:01 PM
Follow Us:
PM मोदी ने जालंधर से देश के 75 पुनर्विकसित स्टेशनों को किया समर्पित

जालंधर/चंडीगढ़: देश के रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में आज भारतीय रेलवे ने एक नया इतिहास रचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर से ‘अमृत भारत स्टेशन योजना‘ (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया।

 PM मोदी ने जालंधर से देश के 75 पुनर्विकसित स्टेशनों को किया समर्पित
PM मोदी ने जालंधर से देश के 75 पुनर्विकसित स्टेशनों को किया समर्पित

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने रेलवे के आधुनिकीकरण के साथ-साथ बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को मजबूत करने के लिए ₹5,470 करोड़ से अधिक की विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

जालंधर कैंट स्टेशन पर आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम

इस ऐतिहासिक पल का मुख्य और भव्य कार्यक्रम पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया। आपको बता दें कि इस अकेले स्टेशन को लगभग ₹125 करोड़ की भारी-भरकम लागत से पूरी तरह पुनर्विकसित कर एक नया और आधुनिक रूप दिया गया है। अब यह स्टेशन दिखने में किसी भव्य एयरपोर्ट जैसा नजर आता है।

इनस्टेशनों पर मिलेंगी यह विश्वस्तरीय सुविधाएं

अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए इन सभी 75 स्टेशनों पर यात्रियों को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं

 PM मोदी ने जालंधर से देश के 75 पुनर्विकसित स्टेशनों को किया समर्पित
PM मोदी ने जालंधर से देश के 75 पुनर्विकसित स्टेशनों को किया समर्पित

बता दे कि यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। स्टेशन परिसर को विशेष रूप से दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए सुगम बनाया गया है। बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था और हाई-स्पीड वाई-फाई की सुविधा। स्टेशनों के प्रवेश द्वारों और दीवारों पर स्थानीय संस्कृति और कला को दर्शाया गया है।

‘श्री गुरु रविदास जी महाराज एक्सप्रेस’ सहित दो नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

इस समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों को कनेक्टिविटी की एक और बड़ी सौगात दी। उन्होंने दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री गुरु रविदास जी महाराज एक्सप्रेस: यह नई ट्रेन पवित्र नगरी अमृतसर और वाराणसी को सीधे जोड़ेगी, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा करने में बेहद आसानी होगी। इसके साथ ही क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए एक और नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now