डिफाल्टर पाशर्वनाथ बिल्डर का काटा बिजली कनेक्शन

On: July 17, 2026 4:44 PM
Follow Us:
डिफाल्टर पाशर्वनाथ बिल्डर का काटा बिजली कनेक्शन

धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे 48 स्थित पाशर्वनाथ बिल्डर पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने बड़ी कार्रवाई की है। 71 लाख का बकाया बिल नही भरने के चलते पूरी सोसायटी का बिजली कनेक्शन काट दिया। करीब छह महीने का बिजली बिल जमा नहीं करवाया जा रहा था। पिछले 15 दिन भी कनेक्शन काट दिया गया लेकिन सुबह शाम पानी आपूर्ति के लिए छोडी जा रही थ। बार बार नोटिस देने पर बिजली बिल जमा नहीं होने पर निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मीटर उखाड़कर बिजली आपूर्ति बंद कर दी।

Parsvnath Society dharuhera
Parsvnath Society dharuhera

71 लाख 74 हजार 558 रुपये का बिजली बिल बकाया

बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार सोसायटी पर 71 लाख 74 हजार 558 रुपये का बिजली बिल बकाया था। विभाग की ओर से कई बार नोटिस जारी कर भुगतान के लिए कहा गया, लेकिन निर्धारित समय तक राशि जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। ऐसा नहीं है निगम ने बिल्डर को मौका नही दिया गया। लेकिन बिल्डर ने कोई सुनवाई नहीं कि इसी लिए ये कदम उठाना पडा

सिर्फ ही मीटर से थी बिजली आपूर्ति

बता दे कि सोसायती में बिजली बोर्ड की ओर से कोई कनेक्शन नही है। बिल्डर की ओर से सोसयटी के लिए बिल्डर के नाम एक ही मीटर लगा हुआ था। बिल्डर को कई बार नोटिस दिया लेकिन बिल ही नही भर रहा था। छह माह से कोई बिल नही जमा नही करवाया गया। परेशान होकर निगम को ये कार्रवाइ करनी पडी।

 

POWER CUT
POWER CUT

400 से ज्यादा परिवार अंधरे में: सोसायटी के लोगो का कहना है बिल्डर अब दिवालिया हो चुका है। बिल्डर की लापरवाही का खामियाजा प्लाट धारको को भुगतना पडा है। इस बिल को माफ करवाने के लिए सोसायटी के लोग बिजली मंत्री से भी मिले थे लेकिन काई स्थाई समाधान नहीं हो पाया है।

कई बार दिया बिल्डर नोटिस: बिल्डर को कई बार नोटिस दिया जा चुका। लेकिन बिल्डर बिल ही नही भर रहा है। सोसायटी के लोगो के कहने पर बार बार बिजली जोड दी जाती थी लेकिन कब ऐसे काम चलेगा। मजबूरन ​बिजली कनेक्शन काटना पडा।
धमेंद्र, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम धारूहेड़ा

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now