रविवार, 8 नवम्बर 2026

Political News Haryana: हरियाणा प्रमुख नीरज सेठी ने रेवाड़ी में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा शिवसेना की विचारधारा जनहित और राष्ट्रहित को समर्पित

Written by: Sunil Rajput

Published:

Political News Haryana:  हरियाणा के जिला रेवाड़ी के औद्योगिक कस्बे में बास रोड  Dharuhera पर शिवसेना की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि शिवसेना हरियाणा के राज्य प्रमुख…


Political News Haryana:  हरियाणा के जिला रेवाड़ी के औद्योगिक कस्बे में बास रोड  Dharuhera पर शिवसेना की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि शिवसेना हरियाणा के राज्य प्रमुख नीरज सेठी मौजूद रहे।

Advertisement

उन्होंने संगठन के विकास, अनुशासन और समर्पण की भावना पर जोर दे​ते हुए कहा कि शिवसेना की विचारधारा जनहित और राष्ट्रहित को समर्पित है। हरियाणा में पार्टी को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर शिवसेना हरियाणा के समन्वयक गोपाल कृष्णा शर्मा संगठन की वर्तमान रणनीतियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

राजेश सैनी बने उपप्रमुख: बैठक के दौरान राजेश सैनी को दक्षिण हरियाणा का उपप्रमुख घोषित किया गया। मानवेंद्र कुमार उर्फ लाला को धारूहेड़ा प्रमुख, रेणु देवी को महिला इकाई का प्रमुख नियुक्त किया।Political News Haryana

Advertisement

ये भी पढ़ें:चिरंजीव राव के नेतृत्व में हजारों लोग रेवाड़ी से रवाना हुए दिल्ली

 

धारूहेड़ा: कस्बे में पहुंचने पर शिवसेना हरियाणा के राज्य प्रमुख  नीरज सेठी व समन्वयक  गोपाल कृष्णा शर्मा  का स्वागत करते हुए
धारूहेड़ा: कस्बे में पहुंचने पर शिवसेना हरियाणा के राज्य प्रमुख नीरज सेठी व समन्वयक गोपाल कृष्णा शर्मा का स्वागत करते हुए

उन्होंने कहा नियुक्ति संगठन के क्षेत्रीय ढांचे को और अधिक सशक्त बनाएगी। इस विशेष बैठक में कई अन्य प्रमुख नेताओं की भी उपस्थिति रही, जिनमें विशेष रूप से जय सुमनाक्षर और मंगेराम गुर्जर का नाम उल्लेखनीय है। इन दोनों वरिष्ठजनों ने भी संगठन के लिए अपने विचार साझा किए और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को सशक्त बनाने का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव 1 नवंबर को आएंगी रेवाड़ी

शिवसेना हरियाणा की यह बैठक न केवल संगठन के लिए एक नई दिशा का संकेत थी, बल्कि यह भी साबित किया कि जब संकल्प, संगठन और समर्पण एक साथ आते हैं, तो हर बदलाव संभव है।Political News Haryana

बैठक में सुरेंद्र सिंह जाँघू, राजपूत सभा भिवाड़ी के उपाध्यक्ष लाखन सिंह राठौड़, सुनील जोधवाल, महेंद्र चौहान, रोहतास यादव, संजय ठकराल भानु शर्मा, नरसी गुर्जर, राकेश शेरावत, संदीप,बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp