बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

DMRC Online Ticket: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की बल्ले बल्ले , मिलती है हाईटेक सुविधाएं

Written by: Best24News

Published:

DMRC Online Ticket: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अपने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा डिजिटल कदम उठाया है. अब मेट्रो टिकट बुक करने के लिए आपको अलग से कोई…


DMRC Online Ticket: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अपने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा डिजिटल कदम उठाया है. अब मेट्रो टिकट बुक करने के लिए आपको अलग से कोई DMRC ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी. दिल्ली मेट्रो ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) से साझेदारी की है, जिसके बाद Google Maps, Rapido, RedBus सहित 10 से अधिक लोकप्रिय ऐप्स के जरिए मेट्रो टिकट बुक करना संभव हो गया है.

Advertisement

10 से ज्यादा ऐप्स से मिलेगी टिकट बुकिंग की सुविधा
अब दिल्ली मेट्रो के टिकट निम्नलिखित प्लेटफॉर्म्स से बुक किए जा सकते हैं:

Google Maps
Rapido
RedBus
EzMyTrip
TicketCharter
Highway Delight
Miles and Kilometers (Telegram के जरिए)
Namma Yatri
Tummoc
Yatri Railways
OneTicket

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

इस नई व्यवस्था से प्रतिदिन सफर करने वाले 65 लाख से ज्यादा यात्रियों को एक अलग मेट्रो ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और डिजिटल सुविधा दोनों में लाभ मिलेगा.

एक ही इंटरफेस से बस, टैक्सी, बाइक और मेट्रो टिकट बुकिंग
ONDC के SAI (SequenceString AI) इंटरफेस के जरिए अब मेट्रो टिकट के साथ-साथ अन्य यात्रा सेवाएं भी एक ही प्लेटफॉर्म से बुक की जा सकती हैं.

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

उदाहरण के लिए:
RedBus ऐप पर कोई यात्री दिल्ली आने के लिए बस टिकट बुक करता है, तो वही प्लेटफॉर्म उसे ISBT कश्मीरी गेट से मेट्रो टिकट भी खरीदने की सुविधा देगा.

Rapido ऐप के जरिए यात्री घर से मेट्रो स्टेशन तक बाइक टैक्सी बुक कर सकते हैं, फिर वहीं से मेट्रो और आगे की यात्रा के लिए कैब या बाइक की बुकिंग कर सकते हैं.

राजस्थान 12वी बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, फटाफट ऐसे चेक करे रिजल्ट RBSE 12th Class Board Result
यह सुविधा विशेष रूप से दिल्ली आने वाले पर्यटकों और कामकाजी यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी.

ये भी पढ़ें:दिल्ली से अपहृत नाबालिग धारूहेड़ा में लवारिस मिला

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर टिकटिंग का नया युग
DMRC के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने बताया कि ONDC के साथ यह साझेदारी मेट्रो यात्रा को और अधिक सहज और सरल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
उन्होंने कहा कि यात्रियों को अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें अपनी यात्रा की योजना एक ही इंटरफेस पर बनाने की सुविधा मिलेगी.

DMRC को अलग-अलग ऐप्स से नहीं करना होगा बार-बार इंटीग्रेशन
ONDC नेटवर्क के कार्यकारी सीईओ विबोर जैन ने बताया कि इस साझेदारी से DMRC को हर नए ऐप के लिए अलग तकनीकी इंटीग्रेशन करने की आवश्यकता नहीं रहेगी. ONDC का नेटवर्क पहले से ही जुड़े प्लेटफॉर्म्स को एक्सेस करने की अनुमति देता है, जिससे नई सेवाएं जोड़ना आसान हो जाता है.

बैंक चेक दे रहे है तो मत करना ये गलती, वरना हो सकता है मोटा नुकसान Bank Cheque Rule
यात्री अनुभव को डिजिटल बनाना है उद्देश्य
यह पहल भारत में डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. इससे न केवल दिल्ली मेट्रो यात्रियों को फायदा मिलेगा, बल्कि अन्य शहरों में भी ऐसी योजनाओं को लागू करने का रास्ता खुलेगा.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp