गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

ऑपरेशन ट्रैक डाउन के चलते रेवाड़ी में बडी कार्रवाई: 20 दिन 179 अपरोधी गिरफ्तार

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी: हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह के निर्देश पर रेवाड़ी पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। 5 नवंबर से 20…


रेवाड़ी: हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह के निर्देश पर रेवाड़ी पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। 5 नवंबर से 20 नवंबर तक चले इस अभियान में पुलिस ने कुल 179 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस ने बताया कि हाल ही में गिरफ्तार किए गए 179 अपराधियों में से 45 ऐसे आरोपी हैं जो लंबे समय से फरार चल रहे थे।

Advertisement

 

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आईपीएस हेमेंद्र सिंह मीणा ने Rewari SP)  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की।आप्रेशन ट्रेक डान के तहत बडी संंख्या में अपराधी पकडे जा रहे है। उन्होंने बताया कि 179 अपराधियों में से 45 ऐसे आरोपी हैं जो लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे। इनमें 6 कुख्यात बदमाश और 3 इनामी अपराधी भी शामिल हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार निगरानी में जुटी थीं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में आने वाले सावधान! आज इन गांवों का है शेड्यूल

पुलिस ने अपराध नियंत्रण के चलते इस अभियान के दौरान 25 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट भी खोली है, ताकि इनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके। वहीं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए गए उप-अभियान में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत 15 मुकदमे दर्ज किए और 18 आरोपियों को दबोचा। इनके कब्जे से कई अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें:सीहा स्कूल ने विज्ञान प्रदर्शनी में सातों थीम जीतीं, बना ओवरऑल विजेता

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp