Jaipur-Bandikui Expressway : अब जयपुर से दिल्ली का सफर महज 3 घंटे में होगा पूरा, ये लिंक एक्सप्रेसवे बनकर हुआ तैयार

On: June 18, 2026 9:31 PM
Follow Us:
New Expressway

Jaipur-Bandikui Expressway : केंद्र सरकार लोगों को बहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण कर रही है। लोगों को बेहतर रोड सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा ये प्रयास किये जा रहे हैं। इसी बीच जयपुर के लोगों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। NHAI ने जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे लिंक का निर्माण पूरा कर लिया है। अब जल्द ही इस एक्सप्रेसवे को यातायात के लिए इसे खोल दिया जाएगा।

इस लिंक रोड से यात्री 3 से 3.5 घंटे में दिल्ली और जयपुर के बीच यात्रा कर सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार इस लिंक एक्सप्रेसवे पर जल्द ही वाहन दौड़ने वाले हैं। NHAI दौसा PIU के परियोजना निदेशक बीएस यादव ने बताया कि सड़क पहले ही बन चुकी है और उपयोग के लिए तैयार है। प्राधिकरण अब सुरक्षा ऑडिट की एक श्रृंखला और मुख्यालय से अंतिम मंजूरी का इंतजार कर रहा है।

इन दो रास्तों से होगी एंट्री
बीएस यादव ने बताया कि एक बार जब यह खुल जाएगा, तो जयपुर से आने वाले वाहन (रोटरी सर्किल से आने वाले) इस लिंकवे तक पहुंचने के लिए बगराना क्रॉसिंग पर स्लिप लेन लेंगे। दूसरी ओर, रिंग रोड से आने वाला वाहन क्लोवरलीफ का रैंप लेगा और इस लिंकवे पर उतरेगा। इसी तरह, इस लिंकवे के माध्यम से बांदीकुई की ओर से आने वाले वाहन एक एलिवेटेड रैंप लेंगे। इस क्लोवरलीफ के रैंप में दो निकास है। एक आगरा रोड के जयपुर-बाउंड फ्लैंक के लिए और दूसरा रिंग रोड के लिए।

सिर्फ 2.5 घंटे का लगेगा समय
एनएचएआई के अधिकारियों ने दावा किया कि यह खंड वाहनों को जयपुर और डीएनडी (दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट) फ्लाईवे के प्रवेश और निकास बिंदुओं के बीच 2.5 घंटे में यात्रा करने में मदद करेगा। हालांकि, रेलवे स्टेशन या इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे तक पहुंचने में 30 से 45 मिनट का समय लग सकता है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now