New Railway Line: हरियाणा में यात्रियों के लिए एक ओर बडी सौगात मिलने वाली है। एनसीआर के गढ़ी हरसरू से झज्जर वाया फर्रुखनगर तक नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी है। करीब 36 किलोमीटर लंबे रूट की DPR यानि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाई जा रही है।
इतना ही इसके साथ ही करनाल से यमुनानगर तक एक और नया रूट बनाया जाएगा जिसकी DPR भी तैयार की जा रही है। यह रेलवे लाइन करीब 65 किलोमीटर लंबी होगी। दोनो रेलवे लाईनो का मकसद बेहतर रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना है।
HRIDC की 31वीं बोर्ड मीटिंग के बाद मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि सभी हितधारकों को समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। कहा कि इस तरह के समन्वय से हरियाणा के औद्योगिक और आर्थिक विकास में सहायक रेल परियोजनाओं को गति देने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
उत्तरी क्षेत्र के रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने पटली यार्ड के नवीनीकरण को मंजूरी दे दी है। इस कदम से पटली से मानेसर सेक्शन की शुरुआत हो सकेगी। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का पटली सेक्शन भी भारतीय रेलवे नेटवर्क से जुड़ गया है।
ईस्टर्न ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए एक अध्ययन भी शुरू हो गया है। यह परियोजना पटना गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर को पलवल के माध्यम से जोड़ेगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस महत्वपूर्ण कार्य को निष्पादन के लिए HRIDC को सौंप दिया है।
ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम
