रविवार, 15 नवम्बर 2026

National Lok Adalat : 161 चेक बाउंस, 27 दीवानी, 30 पारिवारिक व 565 बिजली के मामलों का किया निपटारा

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला व जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेवाड़ी गुरविंदर सिंह वाधवा के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी अमित वर्मा की देखरेख…


https://www.krutidevunicode.com/
https://www.krutidevunicode.com/
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला व जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेवाड़ी गुरविंदर सिंह वाधवा के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी अमित वर्मा की देखरेख में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में रेवाड़ी में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेवाड़ी विकास गुप्ता, फैमिली कोर्ट से अतिरिक्त प्रिंसिपल जज प्रदीप चौधरी, सिविल जज अर्चना, सिविल जज आकाश सरोहा व सिविल जज बेनिका की अदालत में मामलों का मौके पर ही आपसी सहमति से निपटारा किया गया। National Lok Adalat

वही इसी दिन बावल में प्रदीप कुमार, सिविल जज तथा कोसली में सिविल जज निशा की कोर्ट द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना मुआवजा, चेक बाउंस, दीवानी मामले, बिजली के मामले व अन्य मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 33 मोटर दुर्घटना मुआवजा के मामलों का निपटारा करते हुए 29307000 रुपए मोटर दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों/ घायलों/याचीगण को स्वीकृत किए गया। इसी तरह 161 चेक बाउंस 27 दीवानी मामले 30 पारिवारिक मामले व 565 बिजली के मामलों का भी निपटारा किया गया। National Lok Adalat

इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी सचिव अमित वर्मा ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से वादों का निपटारा जल्द कराया जा सकता है तथा लोक अदालत के माध्यम से निर्मित किए गए मामलों में आगे कोई अपील/ पुनरीक्षण दायर नहीं की जा सकती जिससे समय व धन दोनों की ही बचत होती है। लोक अदालत के निर्णय से न किसी की जीत और न ही किसी की हार होती है बल्कि दोनों पक्षों के साथ उचित न्याय हो जाता है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत का निर्णय दोनों पक्षों पर बाध्यकारी व अंतिम होता है तथा लोक अदालत के निर्णय के विरुद्ध अपील नहीं की जा सकती।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

उन्होंने कहा कि लोक अदालत में सुलह द्वारा प्राप्त निर्णय से आपसी द्वेष भावना मिटती है तथा इसमें लोगों को ज्यादा से ज्यादा भागीदार होकर लाभ उठाने का आह्वान किया। सचिव अमित वर्मा ने यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है। इस फोन नंबर पर आमजन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर अधिवक्तागण व कोर्ट स्टाफ मेंबर उपस्थित रहे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp