मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

बाबा बिशन दास जी महाराज का मेला व कुश्ती दंगल 26 अक्टूबर को: जिला प्रमुख मनोज यादव होंगे मुख्य अतिथि

Written by: सुनील चौहान

Published:

गांव नंदरामपुर बास में बाबा बिशन दास मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को बाबा बिशन दास जी महाराज का मेला व कुश्ती दंगल का आयोजन किया


बाबा बिशनदास मंदिर नंदरामपुर बास
बाबा बिशनदास मंदिर नंदरामपुर बास
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News): धारूहेड़ा क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव नंदरामपुर बास में बाबा बिशन दास मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को बाबा बिशन दास जी महाराज का मेला व कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर प्रांगण में ग्रामवासियों और ट्रस्ट सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेले को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Advertisement
गांव नंदरामपुर बास में बाबा बिशन दास मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को बाबा बिशन दास जी महाराज का मेला व कुश्ती दंगल का आयोजन किया
गांव नंदरामपुर बास में बाबा बिशन दास मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को बाबा बिशन दास जी महाराज का मेला व कुश्ती दंगल का आयोजन किया

भजन-कीर्तन, हवन-यज्ञ व विशाल भंडारा

मेला कमेटी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान 25 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएंगे। मेले की पूर्व संध्या यानी रविवार, 25 अक्टूबर को शाम 7:00 बजे बाबा बिशन दास मंदिर में विशाल भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें ख्याति प्राप्त भजन गायक बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। सोमवार, 26 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे विधि-विधान से हवन-यज्ञ किया जाएगा। जबकि 26 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से विशाल भंडारा (महाप्रसाद) प्रारंभ होगा, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्हण करेंगे।

कुश्ती दंगल: मेले में सोमवार दोपहर 2:00 बजे से ऐतिहासिक कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश और प्रदेश के नामी पहलवान अखाड़े में अपना दमखम दिखाएंगे।मेला कमेटी द्वारा दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती पर 51,000 रुपये की इनामी राशि रखी गई है। कार्यक्रम में रेवाड़ी के जिला प्रमुख मनोज यादव बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पार्षद निरंजन लाल पटवारी, ब्लॉक समिति चेयरमैन चौधरी दलबीर सिंह महेश्वरी, तावड़ू से त्रिलोक चंद गुप्ता तथा गुरुग्राम से राजबीर यादव मौजूद रहेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:भटसाणा में बाबा बिशन दास का मेला व विशाल कुश्ती दंगल 25 अक्टूबर को: 31 हजार रुपये की होगा अंतिम कामडा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp