Fire in Rewari: धारूहेड़ा सहगल कालोनी में शरारती तत्वों ने मंगलवार को झोपड़ी में आग लगा दी। जिसके चलते झोपड़ी जलकर राख हो गई। गनीमत यही थी उस समय झोपडी में कोई नही था। लेकिन झोपडी में रखा सामान जलकर राख् हो गया।Fire in Rewari
थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप कुमार ने बताया कि उसने सहगल कोलानी रहता है तथा कमरे के आगे रसोई के लिए झोपडी बनाई है। वह ओसीसीएल कंपनी में कार्यरत है। वह 25 नवंबर को सुबह ड्यूटी आ गया था। घर पर कोई नही था। दोपहर किसी ने उनकी झोपड़ी में आग लगा दी।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार
पडोसियो ने उसे सूचना दी। आस पास के लोगों ने एक युवक को उसके घर से निकलते हुए देखा है। प्रदीप कुमार ने थाने में शिकायत देकर झोपड़ी जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी कश्मीर ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है जांच करवाई जाएगी।
धारूहेड़ा: सहगल कालोनी में आग से जली झोपडी
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

