Maruti Car: 8 अप्रैल से महंगी होगी मारुति की कारें, यहां देखें रेट लिस्ट

On: March 22, 2026 10:08 AM
Follow Us:
CAR MARUTI

Maruti Car: अगर आप भी कार लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अप्रैल से मारूत की कारें महंगी होने वाली है। मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को 8 अप्रैल से कार की कीमतों में 2,500 से 62,000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी का ऐलान किया। कंपनी बताया कि इनपुट लागत, संचालन खर्च, नियामक बदलाव और फीचर इडिशन की वजह से फैसला लिया गया है।

फ्रॉन्क्स की कीमत 2500 रुपये, डिजायर टूर एस की 3,000 रुपये और एक्सएल 6 और एर्टिगा की 12,500 रुपये बढ़ेगी। वैगन आर की कीमत 14,000 रुपये और ईको वैन की 22,500 रुपये बढ़ेगी। एसयूवी ग्रैंड विटारा की कीमत 62,000 रुपये बढ़ेगी। इससे पहले फरवरी में भी कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई थी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें