रविवार, 11 अक्टूबर 2026

STF Sonipat की बडी कार्रवाई, कुख्यात रोहित गोदारा-नवीन बाक्सर गैंग के सात बदमाश गिरफ्तार

Written by: सुनील चौहान

Published:

STF Sonipat: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फ़ोर्स (STF) सोनीपत यूनिट को एक बडी सफलता मिली है। टीम ने लगातार दो दिन तक एक संयुक्त और सटीक कार्रवाई में कुख्यात रोहित गोदारा-नवीन…


STF Sonipat की बडी कार्रवाई, कुख्यात रोहित गोदारा-नवीन बाक्सर गैंग के सात बदमाश गिरफ्तार
STF Sonipat की बडी कार्रवाई, कुख्यात रोहित गोदारा-नवीन बाक्सर गैंग के सात बदमाश गिरफ्तार
Google News Follow us on Google

STF Sonipat: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फ़ोर्स (STF) सोनीपत यूनिट को एक बडी सफलता मिली है। टीम ने लगातार दो दिन तक एक संयुक्त और सटीक कार्रवाई में कुख्यात रोहित गोदारा-नवीन बाक्सर गैंग के सात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है ये टीम दिल्ली और राजस्थान में दो हत्याओं को अंजाम देने का षड्यंत्र बना रही थी। इनकी गिरफ्तारी के बाद ये नाकाम हो गए है।

Advertisement

 

विदेशों से चल रहा है नेटवर्क: बता दे कि ये गिरोह भारत से फरार होकर विदेश में बैठककर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों में फिरौती, सुपारी किलिंग, फायरिंग और धमकी जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देते रहे है। इतना ही नहीं इसी गिरोह के साथ नवीन बाक्सर, महेन्द्र साहरण समेत अन्य मोस्ट वांटेड अपराधी भी फर्जी पासपोर्ट पर विदेश में छिपे हुए हैं। जो वहां बैठे अपने कारिदों से वारदात करवाते है।STF Sonipat

Advertisement

ये भी पढ़ें:अंतरमहाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में यदुवंशी डिग्री कॉलेज, नारनौल की टीम उपविजेता

ये किया बरामद: बता दे काबू किए शूटरों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए है। रोहित उर्फ कटवालिया से 30 बोर पिस्तौल, 36 जिंदा राउंड, एक मैगजीन और मोबाइल फोन बरामद हुए. मोहम्मद साजिद से PX5 .30 बोर पिस्तौल, 25 जिंदा राउंड और दो मोबाइल फोन मिले. मानव कुमार के पास से ZIGANA 9MM पिस्तौल, 25 राउंड और मोबाइल फोन बरामद हुआ. विकास पाल से INDIAN 9MM पिस्तौल, 24 राउंड, एक एक्स्ट्रा मैगजीन और मोबाइल फोन मिला. हैप्पी सिंह के पास PX3 .30 बोर पिस्तौल, 36 जिंदा राउंड, एक एक्स्ट्रा मैगजीन और मोबाइल फोन मिला. जबरजंग सिंह से STAR .30 बोर पिस्तौल और 25 जिंदा राउंड बरामद किए गए. विजय कुमार से INDIAN 9MM पिस्तौल, 26 राउंड, एक एक्स्ट्रा मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।STF Sonipat

ये आरोपी शूटर दबोचे गए: एसटीएफ सोनीपत यूनिट लंबे समय से इस गैंग की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखे हुए थी। बता दे कि टीम ने सात बदमाशो को काबू किया है। इनकी पहचान रोहित उर्फ कटवालिया, मोहम्मद साजिद, मानव कुमार, विकास पाल, हैप्पी सिंह, बरजंग सिंह और विजय कुमार के रूप में हुई है।STF Sonipat

ये भी पढ़ें:हरियाणा में कैदियों को बडा तोहफा, जेल में शिकायत दर्ज करवाने का दिया अधिकार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp