LPG Cylinder New Rule: एलपीजी के नियमों में बड़ा बदलाव, जून से इन लोगों का Gas Connection हो जाएगा सस्पेंड

On: May 17, 2026 12:52 PM
Follow Us:
एलपीजी के नियमों में बड़ा बदलाव, जून से इन लोगों का Gas Connection हो जाएगा सस्पेंड

LPG Cylinder New Rule: एलपीजी सिलेंडर के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। एक तरफ जहां मिडिल ईस्ट युद्ध चल रहा है वहीं दूसरी तरफ देश में लगातार एलपीजी सिलेंडर के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। भारत की मुख्य तेल कंपनियों के द्वारा एलपीजी सिलेंडर के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। हरियाणा राजस्थान पंजाब सहित पूरे भारत में’ नो ड्यूल गैस कनेक्शन‘ नियम को सख़्ती से लागू किया जाएगा इसका मतलब साफ है कि जिन लोगों के पास पीएनजी कनेक्शन है उन्हें जून से किसी भी कीमत पर एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा।

रेवाड़ी में पहले ही जनता से की गई थी अपील

आपको बता दे कि अप्रैल के महीने में ही रेवाड़ी में तेल कंपनियों के द्वारा जनता से अपील किया गया था कि जिन लोगों के पास पीएनजी कनेक्शन है वह तुरंत एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दे। हालांकि अभी तक कई लोगों ने पीएनजी कनेक्शन होने के बाद भी एलपीजी कनेक्शन सरेंडर नहीं किया है ऐसे में इन लोगों को जून से एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा।

PNG का तेजी से फैलेगा जाल

देश में तेजी से पीएनजी कनेक्शन का जाल फैलता जा रहा है। पीएनजी को एलपीजी सिलेंडर के मुकाबले काफी सुरक्षित सस्ता और सुविधाजनक माना जाता है यही वजह है कि सरकार के द्वारा देश में पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा दिया जा रहा है। अगर आपके पास पीएनजी कनेक्शन मौजूद है तो आप तुरंत अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दे।

सरकार का मकसद है कि वह ईंधन के लिए दूसरे देशों पर निर्भर ना रहे और आत्मनिर्भर बन सके ऐसे में देश में पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा दिया जा रहा है। आप अगर अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना चाहते हैं तो तुरंत जाकर तेल कंपनियों से मिलकर अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now