Kawasaki Ninja 650 KRT: Kawasaki ने अपनी स्पोर्ट टूरिंग बाइक Ninja 650 को नया लुक और तकनीक देकर KRT एडिशन में लॉन्च कर दिया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.27 लाख रुपये रखी गई है। यह वेरिएंट स्टैंडर्ड मॉडल से 17000 रुपये महंगा है लेकिन अपने खास लुक और रेसिंग टच के कारण यह बाइक भीड़ में सबसे अलग दिखती है। Kawasaki Ninja 650
KRT लुक में दिखा रेसिंग टीम का जलवा
KRT यानी Kawasaki Racing Team की लिवरी इस बाइक को स्पेशल बनाती है। Kawasaki की टीम ने 8 वर्ल्ड सुपरबाइक चैंपियनशिप जीती हैं जिनमें से 6 जीतें लगातार 2015 से 2020 तक हुईं। उसी रेसिंग भावना को ध्यान में रखते हुए इस बाइक में काले सफेद और पीले रंग की धारियों वाला KRT पेंट स्कीम दिया गया है जो इसे एक रेस बाइक जैसा लुक देता है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
Kawasaki Ninja 650 पावर में कोई समझौता नहीं
इस एडिशन में इंजन वही 649cc का पैरेलल ट्विन लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 67 bhp की ताकत और 64 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स है और स्लिप और असिस्ट क्लच भी है जो गियर शिफ्टिंग को स्मूद बनाता है। हालांकि इस बाइक में क्विकशिफ्टर नहीं दिया गया है जो कि कुछ यूजर्स को खल सकता है। Kawasaki Ninja 650
Kawasaki Ninja 650 KRT एडिशन उन लोगों के लिए है जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं। इसकी रेसिंग लुक और तकनीकी खूबियां इसे स्टैंडर्ड वर्जन से कहीं आगे ले जाती हैं। हालांकि कीमत थोड़ी ज्यादा है लेकिन जो लोग रेसिंग पैशन रखते हैं उनके लिए यह कीमत मायने नहीं रखती।
ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम
Ninja 650 KRT एडिशन में अब ट्रैक्शन कंट्रोल और अपग्रेडेड टेक पैक भी शामिल किया गया है। हालांकि स्टैंडर्ड वर्जन में भी ट्रैक्शन कंट्रोल है लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि नए वर्जन में इसके सॉफ्टवेयर को कितना अपडेट किया गया है। साथ ही बाइक में डुअल-चैनल ABS और एक कलर TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी मौजूद है जो राइडिंग को और भी आसान बनाता है।Kawasaki Ninja 650
