बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

International Trade Fair 2025: भारत मंडपम में हरियाणा पवेलियन ने मारी बाजी

Written by: सुनील चौहान

Published:

International Trade Fair 2025: मंडप के निदेशक अनिल चौधरी ने बताया कि 14 से 27 नवंबर तक चले इस मेले में हरियाणा पवेलियन लोगों का खास आकर्षण रहा। पवेलियन में हरियाणवी संस्कृति…


International Trade Fair 2025: भारत मंडपम में हरियाणा पवेलियन ने मारी बाजी
International Trade Fair 2025: भारत मंडपम में हरियाणा पवेलियन ने मारी बाजी
Google News Follow us on Google

International Trade Fair 2025: मंडप के निदेशक अनिल चौधरी ने बताया कि 14 से 27 नवंबर तक चले इस मेले में हरियाणा पवेलियन लोगों का खास आकर्षण रहा। पवेलियन में हरियाणवी संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। साथ ही प्रदेश के विकास और नवाचारों को भी प्रभावशाली तरीके से प्रदर्शित किया गया। हरियाणा पवेलियन में पर्यावरण स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया था जिससे यह पवेलियन पूरी तरह साफ-सुथरा और आकर्षक नजर आया।

Advertisement

हरियाणा पवेलियन की यह उपलब्धि प्रदेश की संस्कृति और उद्योग को बढ़ावा देने के साथ-साथ इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का भी एक बड़ा कदम है। इस सफलता से हरियाणा के कारीगरों और उद्यमियों का मनोबल भी बढ़ा है।International Trade Fair 2025

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले-2025 में हरियाणा पवेलियन ने स्वच्छ मंडप के क्षेत्र में गोल्ड मेडल हासिल किया है। यह पुरस्कार हरियाणा के लिए गर्व की बात है क्योंकि इस मेले में देश-विदेश के कई प्रदेश और देशों ने भाग लिया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

 

मेले के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में हरियाणा पवेलियन को स्वच्छ मंडप में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। हरियाणा पवेलियन में कुल 11 कारीगरों और स्वयं सहायता समूह के स्टॉल लगे थे। इसके साथ ही 22 एमएसएमई ने भी अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए थे जो खरीदारों के बीच काफी लोकप्रिय रहे।

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

इस पवेलियन का थीम “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” रखा गया था। यहां सूरजकुंड मेला और गीता जयंती को भी खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया था। मेले में आए आगंतुकों ने हरियाणा पवेलियन में फोटो और सेल्फी लेकर खूब यादें संजोईं।

 

 

ये भी पढ़ें:दिल्ली से अपहृत नाबालिग धारूहेड़ा में लवारिस मिला

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp