HPS Transfer News: 24 घंटे में दूसरी बार हरियाणा में हुई बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 12 HPS अधिकारियों का तबादला

On: May 16, 2026 4:44 PM
Follow Us:
24 घंटे में दूसरी बार हरियाणा में हुई बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 12 HPS अधिकारियों का तबादला

HPS Transfer News: हरियाणा सरकार के द्वारा मात्र 24 घंटे में दूसरी बार बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। राज्य में बीते दिन 15 एसपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था और एक बार फिर से सरकार के द्वारा हरियाणा पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इन अधिकारियों को जल्द से जल्द ज्वाइन करने का आदेश भी दिया गया है।

आपको बता दे कि गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल के द्वारा इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। एक बार फिर से कई जिलों के डीएसपी और एसीपी का तबादला किया गया है। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सरकार के द्वारा यह बड़ा फैसला लिया गया है।

कल भी हुआ था 15 अधिकारियों का तबादला

आपको बता दें की कल भी 15 अधिकारियों का तबादला किया गया था। हालांकि सरकार के द्वारा अभी 24 घंटे पूरे नहीं हुई तब तक दूसरी बार बड़ा तबादला कर दिया गया है। गृह विभाग के द्वारा कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उसमें कई बड़े नाम शामिल है।

HPS Transfer News
HPS Transfer News
HPS Transfer News
HPS Transfer News

राज्य सरकार के द्वारा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देकर उन्हें चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में काम करने के लिए तैयार किया जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि अब राज्य में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी पूर्वक काम करना होगा और जनता के सभी समस्याओं का समय पर निपटारा करना होगा।

बीते दिन भी इसी बात को ध्यान में रखकर बड़े अधिकारियों का तबादला किया गया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा राज्य में कानून व्यवस्था को अच्छा बनाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहा है। यह तबादला राज्य के कानून व्यवस्था को बेहतर बनाएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now