Road Accident: भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 9 लोगों की मौके पर ही मौत

On: March 21, 2026 11:43 PM
Follow Us:
haryana

Road Accident: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई हैं। यहां एक सीमेंट से भरा ट्रॉला ओमनी वैन पर पलट गया, जिससे मौके पर ही 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि वैन के पचखड़े उड़ गए। सभी मृतकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह हादसा जिले के कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के भावपुरा गांव के पास रात लगभग 3 बजे हुआ। सभी यात्री एक शादी समारोह से लौट रहे थे और मेघनगर तहसील के शिवगढ़ महुड़ा गांव के निवासी थे।Road Accident

वैन में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से 2 गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक 5 साल का बच्चा भी शामिल है।

जानें मामला
जानकारी के अनुसार ट्रॉला अचानक अनियंत्रित होकर वैन पर पलट गया। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थांदला और मेघनगर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल थांदला सिविल अस्पताल और मेघनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल पुलिस द्वारा घटना की पूरी जांच की जा रही है और फरार ट्रॉला चालक की तलाश जारी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now