Hero MoroCorp: भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) एक बार फिर चर्चा में आ गई है। कंपनी में गुरूवार को शेयर काफी गिर गया है। बताया जा रहा है कि कपंनी ने सप्लाई चेन की समस्या से निपटने के लिए अपने चार प्लांट्स में प्रोडक्शन तीन दिनों के लिए रोक दिया है। ऐसे में चार दिन उत्पादन बदं करके बाद सोमवार को उत्पादन शुरू होगा।
Hero MoroCorp ने ये भी बतााय कि तिरुपति और हलोल में कंपनी की फैसिलिटी अभी भी चालू हैं। वहां पर कोई उत्पादन नहीं रोका गया है। कंपनी ने 16 अप्रैल को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, ‘हमारे चार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स – धारूहेड़ा, गुरुग्राम, हरिद्वार और नीमराना में 17-19 अप्रैल तक प्रोडक्शन अस्थायी रूप से रोक दिया है। प्रोडक्शन फिर 21 अप्रैल को शुरू होगा। Hero MoroCorp
नहीं पडेगा प्रभाव: Hero MoroCorp की फाइलिंग में कहा गया है कि इस रोक से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में रिटेल डिमांड को पूरा करने की हमारी कैपिसिटी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगौ। प्रोडक्शन में किसी भी तरह की देरी की भरपाई अगले महीने कर ली जाएगी। ये अस्थाई शट डाउन किया गया है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम
