Haryana weather: एक बार हरियाणा में रविवार को मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 7 जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर शामिल हैं।
मौमस विभाग ने बातया कि हरियाणा मे कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही तेज हवाओं की भी संभावना जताई जा रही है।Haryana weather
हरियाणा के 15 जिलों में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। इसका मतलब है कि इन जिलों में भी बादल तो रहेंगे लेकिन बारिश की तीव्रता कम होगी। हालांकि मौसम विभाग ने पूरे राज्य में बारिश की चेतावनी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में मौसम अलर्ट, NCR में बारिश का कहर ?, जानिए तीन दिन कैसा रहेगा मौसम !
सोमवार को मई का मौसम पूर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार 12 मई को भी हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। इनमें अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। इन जिलों में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम सूखा रहेगा और गर्मी बढ़ सकती है, जिससे तापमान में वृद्धि हो सकती है।
मंगलवार को को बारिश का अलर्ट: हरियाणा मे 13 मई को इन चार जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र शामिल हैं। इन जिलों में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है और तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है और मौसम में राहत मिल सकती है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
14 मई को अलर्ट: हरियाणा के 14 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चर्की दादरी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम सूखा रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
