सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana Weather: हरियाणा की हवा फिर हुई जहरीली, देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल कई जिले

Written by: Best24News

Published:

Haryana Weather: दो दिन की मामूली राहत के बाद हरियाणा की हवा एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। आज सुबह 7:13 बजे हरियाणा का औसत AQI 279 दर्ज किया…


Haryana Weather: हरियाणा की हवा फिर हुई जहरीली, देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल कई जिले
Haryana Weather: हरियाणा की हवा फिर हुई जहरीली, देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल कई जिले
Google News Follow us on Google

Haryana Weather: दो दिन की मामूली राहत के बाद हरियाणा की हवा एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। आज सुबह 7:13 बजे हरियाणा का औसत AQI 279 दर्ज किया गया था, जो 8:00 बजे बढ़कर 325 हो गया। यानी हवा बेहद खराब से सीधी खतरनाक श्रेणी में पहुंच गई। हरियाणा का बेगमपुर देश के सबसे प्रदूषित कस्बों में दूसरे स्थान पर रहा, जहां AQI 1023 दर्ज किया गया। करनाल में AQI 863, सिवानी में 808, कैमला में 806, नौल्था में 802, और पानीपत में 780 दर्ज किया गया। ये सभी शहर वर्तमान में देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हैं। करनाल चौथे, जबकि सिवानी, कैमला, नौल्था और पानीपत क्रमशः छठे से नौवें स्थान पर दर्ज किए गए।

Advertisement

हरियाणा के हर जिले में हवा हुई खतरनाक, कहीं भी AQI 200 से नीचे नहीं

आज सुबह से ही हरियाणा की हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की जा रही थी। राज्य के कई शहरों में AQI लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। सुबह 7:13 पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार — फतेहाबाद 433, हिसार 433, जींद 549, कैथल 390, कुरुक्षेत्र 425, रोहतक 438, और सोनीपत 332 पर पहुंचे। वहीं, अंबाला 203, बहादुरगढ़ 236, भिवानी 242, चरखी दादरी 271, धारूहेड़ा 207, फरीदाबाद 249, गुरुग्राम 227, पलवल 213, सिरसा 289, और यमुनानगर 275 AQI के साथ गंभीर श्रेणी में बने हुए थे। इन आंकड़ों से साफ है कि आज सुबह हरियाणा का कोई भी शहर 200 AQI से नीचे नहीं था, यानी राज्य का हर इलाका प्रदूषण की गिरफ्त में है। इस समय हरियाणा के कई शहरों में दृश्यता भी कम हो गई है और लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है।

वायु प्रदूषण से राहत फिलहाल मुश्किल, लागू हो सकते हैं GRAP-III के नियम

विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल हरियाणा को वायु प्रदूषण से राहत मिलना मुश्किल है। इस जहरीली हवा को कम करने का एकमात्र तरीका तेज हवाएं और बारिश है, लेकिन मौसम विभाग ने फिलहाल तेज बारिश की संभावना से इनकार किया है। वर्तमान में हरियाणा में GRAP-II के तहत प्रतिबंध लागू हैं, लेकिन अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो राज्य में GRAP-III के तहत कड़े नियम लागू किए जा सकते हैं। इसमें निर्माण कार्यों पर रोक, डीजल जेनरेटर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध और स्कूलों में छुट्टियाँ जैसे कदम शामिल हो सकते हैं। प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे वाहन कम चलाएं, घरों में धूल और धुआं न फैलाएं, और मास्क का प्रयोग करें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में मौसम अलर्ट, NCR में बारिश का कहर ?, जानिए तीन दिन कैसा रहेगा मौसम !

मौसम विभाग का पूर्वानुमान: हल्की ठंड और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम 2 नवंबर तक मुख्यतः शुष्क रहेगा। दिन का तापमान हल्का बढ़ेगा जबकि रात के तापमान में गिरावट होगी। 1 नवंबर को हरियाणा में हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं, सुबह का तापमान 14°C दर्ज किया गया जबकि दिन में यह 24°C तक जा सकता है। 2 नवंबर को आसमान में बादल छाने की संभावना है और तापमान घटकर 23°C तक रह सकता है। वहीं, 3 नवंबर को हल्की वर्षा के संकेत हैं, जिसकी संभावना करीब 30 प्रतिशत बताई जा रही है। इस दौरान तापमान 21°C तक गिर सकता है। IMD चंडीगढ़ के अनुसार, चरखी दादरी में कल अधिकतम तापमान 31.7°C, जबकि सिरसा और गुरुग्राम में 28.9°C दर्ज किया गया। वर्तमान में हरियाणा का तापमान 19°C है, जबकि दिल्ली में 20°C दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक बारिश नहीं होती, तब तक प्रदूषण से राहत की उम्मीद बेहद कम है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp