Haryana Weather Alert: रेवाड़ी सहित इन जिलों में आज से चलेगी भयंकर लू का अलर्ट, 42 के पार जाएगा तापमान

On: May 17, 2026 8:16 AM
Follow Us:
रेवाड़ी सहित इन जिलों में आज से चलेगी भयंकर लू का अलर्ट, 42 के पार जाएगा तापमान

Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज रविवार से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के कई जिलों में भयंकर हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के द्वारा अच्छे जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है वही आज तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

 इन जिलों में बढ़ेगा गर्मी का टॉर्चर 

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के सीमा से लगने वाले जिले सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी चरखी दादरी महेंद्रगढ़ में आज भयंकर लू चलेगी वही रेवाड़ी में भी आज हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

मौसम विभाग में लोगों को 12:00 बजे से लेकर 3:00 तक घर से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा है। 22 तारीख तक गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा वही तापमान कई जिलों में 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भयंकर गर्मी से लोगों की परेशानियां बढ़ने वाली है।

चार दिनों तक पड़ेगी आफत वाली गर्मी (Haryana Weather Alert)

चार दिनों तक राज्य में आफत वाली गर्मी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने लोगों को सीधे धूप में निकलने से मना किया है। लोगों से अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीने और सूती कपड़े पहनने की अपील की है। वहीं किसानों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय फसलों की सिंचाई करें वही शाम के समय फसलों को पानी दे बीच में पानी देने से बचें। पशुपालकों से मौसम विभाग ने अपील किया है कि वह पशुओं को धूप से बचा कर रखें।

 इस साल हो सकता है सूखा 

मौसम विभाग की माने तो इस साल सूखा पड़ सकता है। मिडिल ईस्ट युद्ध  का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है और इस युद्ध का असर भारत में भी देखने को मिलेगा। जलवायु परिवर्तन होने से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है और भारत में सूखा पड़ने का इलाज जारी किया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now