शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

Haryana: हरियाणा में कांग्रेस की हार का असली कारण सामने आया, अंदरूनी कलह ने किया बड़ा नुकसान

Written by: Best24News

Published:

Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर जहां कई नेता ईवीएम खराबी और वैध वोटों की अस्वीकृति को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, वहीं कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष धर्मपाल…


Haryana: हरियाणा में कांग्रेस की हार का असली कारण सामने आया, अंदरूनी कलह ने किया बड़ा नुकसान
Haryana: हरियाणा में कांग्रेस की हार का असली कारण सामने आया, अंदरूनी कलह ने किया बड़ा नुकसान
Google News Follow us on Google

Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर जहां कई नेता ईवीएम खराबी और वैध वोटों की अस्वीकृति को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, वहीं कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष धर्मपाल मलिक ने खुलकर कहा है कि हार की असली वजह पार्टी के भीतर गुटबाजी, अनुशासनहीनता और कुछ नेताओं का अहंकार रहा। रविवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई अनुशासन समिति की बैठक में राज्य कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। धर्मपाल मलिक ने कहा कि जनता कांग्रेस को वोट देना चाहती थी, लेकिन नेताओं के आपसी टकराव और गलत बयानों ने जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। संगठन को मजबूत करने का पहला कदम पार्टी में अनुशासन बहाल करना है।

Advertisement

धर्मपाल मलिक ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस को जनता से पहले अपने घर की सफाई करनी होगी। पार्टी के भीतर मौजूद गुटबाजी और निजी स्वार्थों ने कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा, “हर कांग्रेस नेता का कर्तव्य है कि वह संगठन को मजबूत करे, न कि अपने व्यक्तिगत हितों के लिए पार्टी को कमजोर करे।” उन्होंने यह भी कहा कि अब कांग्रेस में अनुशासन ही सफलता का मूल मंत्र होगा। जो भी नेता या कार्यकर्ता पार्टी लाइन से हटकर बयान देंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति ने यह भी तय किया कि भविष्य में सभी अनुशासनात्मक कार्यवाही पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की जाएगी।

शिकायतें सार्वजनिक न करें, पार्टी नेतृत्व से संपर्क करें

अनुशासन समिति के सदस्य सचिव रोहित जैन ने कहा कि यदि किसी नेता या कार्यकर्ता को कोई शिकायत है, तो वह उसे सार्वजनिक करने के बजाय पार्टी नेतृत्व के समक्ष रखे। इसके लिए पार्टी ने एक ईमेल आईडी भी बनाई है, जहां सुझाव और शिकायतें भेजी जा सकती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी नेता किसी अन्य नेता या पार्टी के खिलाफ सार्वजनिक बयान देगा, उसके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, धर्मपाल मलिक ने सुझाव दिया कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने घर, दुकान और वाहनों पर पार्टी का झंडा लगाएं, ताकि जनता के बीच कांग्रेस की पहचान और एकता का संदेश जाए। इससे कार्यकर्ताओं में गर्व की भावना भी बढ़ेगी और संगठन का मनोबल मजबूत होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

सोमवार को विधायक दल और जिला अध्यक्षों की बैठक चंडीगढ़ में

कांग्रेस पार्टी के पुनर्गठन और आगामी रणनीति को लेकर सोमवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा पार्टी कार्यालय में यह बैठक लेंगे, जिसमें पार्टी प्रभारी बीके हरिप्रसाद, दोनों सह-प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र भी शामिल होंगे। बैठक के बाद राव नरेंद्र सभी जिला अध्यक्षों के साथ विशेष बैठक करेंगे, जिसमें आगे की संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा होगी। इसी दिन भूपिंदर सिंह हुड्डा ने अपने निवास सेक्टर-7, चंडीगढ़ में सभी विधायकों, सांसदों, जिला अध्यक्षों और प्रमुख नेताओं के लिए भोज का आयोजन किया है। यह बैठक पार्टी एकता और अनुशासन को पुनः स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp