शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

Haryana Politics: गृहमंत्री अमित शाह की स्पीच से विधायकों सांसदों को मिलेगा स्पष्ट संदेश, कांग्रेस के वोट चोरी आरोपों का मिलेगा जवाब

Written by: Best24News

Published:

Haryana Politics: कांग्रेस एसआईआर (Congress SIR) और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर लगातार BJP पर हमला कर रही है। इन मुद्दों को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस रैली (Congress Rally) भी…


Haryana Politics: गृहमंत्री अमित शाह की स्पीच से विधायकों सांसदों को मिलेगा स्पष्ट संदेश, कांग्रेस के वोट चोरी आरोपों का मिलेगा जवाब
Haryana Politics: गृहमंत्री अमित शाह की स्पीच से विधायकों सांसदों को मिलेगा स्पष्ट संदेश, कांग्रेस के वोट चोरी आरोपों का मिलेगा जवाब
Google News Follow us on Google

Haryana Politics: कांग्रेस एसआईआर (Congress SIR) और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर लगातार BJP पर हमला कर रही है। इन मुद्दों को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस रैली (Congress Rally) भी आयोजित कर रही है। वहीं BJP ने कांग्रेस (Congress) के हमले का जवाब देने के लिए अपनी रणनीति भी तैयार कर ली है। हरियाणा BJP ने अपने सभी विधायकों और सांसदों को पंचकूला स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पंचकमल (State Headquarters Panchkamal) में आज बुलाया है। शाम 4 बजे वहां सभी को गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की लोकसभा में हुई स्पीच सुनाई जाएगी।

Advertisement

इस दौरान सभी सांसदों और विधायकों का मौजूद रहना अनिवार्य बताया गया है। हरियाणा BJP अपने विधायकों और सांसदों को अमित शाह (Amit Shah) की वह लोकसभा स्पीच सुनाना चाहती है जिसमें उन्होंने साफ-साफ तथ्यों के साथ जवाब दिया था कि कब-कब एसआईआर का परीक्षण हुआ। उन्होंने बताया कि कांग्रेस (Congress) ने खुद 11 बार एसआईआर टेस्ट करवाया है तो फिर इस मुद्दे पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं।Haryana Politics

रोहतक स्थित पार्टी कार्यालय में BJP ने अपने सभी प्रवक्ताओं को अमित शाह (Amit Shah) की वह लोकसभा स्पीच सुनाई जिसमें उन्होंने एसआईआर मामले पर सभी पक्षों को स्पष्ट किया था। अब ये प्रवक्ता इस मुद्दे पर पार्टी की तरफ से बचाव करेंगे और कांग्रेस  (Congress) को घेरने की रणनीति बनाएंगे। रोहतक में संगठन मंत्री फणिंद्रनाथ शर्मा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप अहलावत समेत कई अन्य प्रवक्ता भी मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

BJP रविवार को सीएम हाउस (CM House) में हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त 90 बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) के साथ बैठक करेगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली (Mohan Lal Baroli) और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान CM सभी BLA को ट्रेनिंग देंगे। दरअसल हरियाणा में इस समय मतदाता सूची का मिलान चल रहा है और उसके बाद एसआईआर प्रक्रिया होगी। पार्टी BLO को इस प्रक्रिया में सक्रिय रहने के लिए ट्रेनिंग देगी ताकि किसी योग्य मतदाता का नाम ना कटे और किसी बाहरी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो।Haryana Politics

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp