Haryana Police: झुग्गी झोपडियो में पहुचे डॉग स्क्वायड, जानिए क्या था मामला

On: March 22, 2026 10:06 AM
Follow Us:
झुग्गी झोपडियो में पहुचे डॉग स्क्वायड, जानिए क्या था मामला

Haryana Police:  थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने संयुक्त रूप सोमवार को गांव महेश्वरी, आकेड़ा, भिवाड़ी मोड़ व आस पास इलाके में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने पुलिस ने यहां पर जाकर झुग्गी–झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों की जांच की।

इस दौरान पुलिस टीम ने वहा पर रह रहे बाहरी श्रमिकों पूछताछ करते हुए उनके पहचान पत्र भी जांचे। हालाकि ऐसा कोई संदिग्ध नहीं मिला। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा प्रबंधक संजय कुमार बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया।

सोमवार को सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानो पर काम्बिंग सर्च अभियान चलाया। हालांकि इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now