
Haryana Police Constable Age Limit: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने जानकारी दी है कि सीईटी–2025 के अंतर्गत विज्ञापित पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु छूट को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई मांग पर हरियाणा सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाया है।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 03 वर्ष की आयु छूट प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की गई है, जिसके संबंध में आयोग को अवगत कराया गया है। आयोग द्वारा नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।Haryana Police Constable Age Limit
हिम्मत सिंह ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के हित में लिया गया है, जो वर्ष 2022 के बाद विभिन्न कारणों से सीईटी परीक्षा आयोजित न हो पाने के कारण आयु सीमा से वंचित हो रहे थे, जबकि वर्ष 2025 में पुनः सीईटी परीक्षा आयोजित की गई है।
ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी
आयोग अध्यक्ष ने कहा कि यह आयु छूट योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे अधिक से अधिक पात्र युवा भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकेंगे।
उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आयोग भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें: Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या
