बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

Haryana News: 1 नवंबर से बंद हो जाएगा दिल्ली का रास्ता! हरियाणा से आने वाली इन गाड़ियों पर लगेगा बैन

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: अगर आप हरियाणा से रोजाना दिल्ली आते हैं तो अब थोड़ा संभल जाइए. दिल्ली सरकार ने राजधानी की हवा को साफ रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री…


Haryana News: 1 नवंबर से बंद हो जाएगा दिल्ली का रास्ता! हरियाणा से आने वाली इन गाड़ियों पर लगेगा बैन
Haryana News: 1 नवंबर से बंद हो जाएगा दिल्ली का रास्ता! हरियाणा से आने वाली इन गाड़ियों पर लगेगा बैन
Google News Follow us on Google

Haryana News: अगर आप हरियाणा से रोजाना दिल्ली आते हैं तो अब थोड़ा संभल जाइए. दिल्ली सरकार ने राजधानी की हवा को साफ रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने 1 नवंबर से नया नियम लागू करने का फैसला किया है. इस नियम के तहत अब दिल्ली में केवल BS-VI, सीएनजी, एलएनजी और इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही चलेंगी. बाकी गाड़ियों पर बैन रहेगा.

Advertisement

ट्रांसपोर्ट विभाग ने जारी किया नोटिस

दिल्ली के ट्रांसपोर्ट विभाग ने इस फैसले को लेकर एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है. इसमें साफ लिखा गया है कि 1 नवंबर से दिल्ली के अंदर और बाहर BS-6 इंजन वाली पुरानी गाड़ियां नहीं आ सकेंगी. यानी अब केवल नए मानक वाली गाड़ियां ही एंट्री पा सकेंगी. साथ ही BS-4 इंजन की गाड़ियों को 31 अक्टूबर 2026 तक ही छूट दी गई है. इसके बाद वे भी दिल्ली में नहीं चल पाएंगी.

किन गाड़ियों पर पूरी तरह बैन

अब बात करते हैं उन गाड़ियों की जिन्हें दिल्ली की सीमा में घुसने की अनुमति नहीं होगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

  1. दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI डीजल मालवाहक वाहन.

  2. BS-4 श्रेणी के वाहन जिनके इंजन पुराने हैं.

    ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

  3. EoL श्रेणी के वाहन यानी जिनका रजिस्ट्रेशन खत्म हो चुका है.

इन सभी गाड़ियों पर दिल्ली सरकार ने सख्त प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है ताकि प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके.

किन्हें मिलेगी छूट

अब बात करते हैं उन वाहनों की जिन्हें दिल्ली में चलने की अनुमति है. BS-VI, सीएनजी, एलएनजी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को किसी भी तरह की रोक नहीं होगी. वहीं BS-IV श्रेणी के हल्के और मध्यम मालवाहक वाहन 31 अक्टूबर 2026 तक चल सकेंगे. इसके बाद उन पर भी बैन लागू हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:दिल्ली से अपहृत नाबालिग धारूहेड़ा में लवारिस मिला

हर साल सर्दियों में दिल्ली की हवा जहरीली हो जाती है. अक्टूबर और नवंबर में वायु गुणवत्ता “गंभीर” स्तर पर पहुंच जाती है. ऐसे में सरकार को प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाने पड़ते हैं. इस बार भी वही किया गया है. यह नया नियम सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि एनसीआर के पांच बड़े जिलों — गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और सोनीपत में भी लागू किया जाएगा.

लोगों के लिए चेतावनी

अगर आपकी गाड़ी पुरानी है या BS-IV श्रेणी की है तो सावधान रहिए. 1 नवंबर के बाद ऐसी गाड़ियां दिल्ली में एंट्री नहीं पा सकेंगी. नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना और गाड़ी जब्त होने का खतरा भी रहेगा. इसलिए बेहतर यही है कि आप पहले से तैयारी कर लें और जरूरत पड़े तो अपनी गाड़ी अपडेट करवा लें.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp