शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणा के मगन सुसाइड केस में पत्नी और कॉन्स्टेबल बॉयफ्रेंड की जमानत याचिका खारिज, जानें कोर्ट ने क्या कहा?

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा में रोहतक के मगन उर्फ अजय सुहाग सुसाइड केस में आरोपी पत्नी दिव्या और उसके कॉन्स्टेबल बॉयफ्रेंड दीपक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है। खबरों की मानें,…


Magan suicide case the court rejected the bail plea of wife and constable boyfriend know what was said
Magan suicide case the court rejected the bail plea of wife and constable boyfriend know what was said
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में रोहतक के मगन उर्फ अजय सुहाग सुसाइड केस में आरोपी पत्नी दिव्या और उसके कॉन्स्टेबल बॉयफ्रेंड दीपक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है। खबरों की मानें, कोर्ट में दोनों को फटकार लगाई है और कहा कि आप हाईकोर्ट चले जाइये। आपको यहां से बेल नहीं मिलेगी। कोर्ट ने यह फैसला मगन के सुसाइड से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो, डांस क्लिप, कॉल डिटेल और बैंक रिकॉर्ड्स के आधार पर लिया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, मगन ने 18 जून 2025 को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था और मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाया था। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी दिव्या और उसका पुलिस वाला बॉयफ्रेंड उसे परेशान कर रहे हैं। पत्नी दिव्या उसे कहती है कि वह अपने पिता की हत्या कर दे और इसके बाद पैतृक जमीन बेच दे और वो पैसे उसे दे दें। क्योंकि, उसे अपने पुलिसवाले बॉयफ्रेंड का प्रमोशन कराने के लिए पैसे चाहिए। इसके साथ ही मगन ने दोनों पर सख्त कार्रवाई करनी की मांग की थी।

वहीं दिव्या और उसके बॉयफ्रेंड दीपक का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने प्रेमी के साथ अश्लील डांस करती हुई नजर आ रही थी। वहीं मगन के परिवार का आरोप है कि इसी वीडियो को देखने के बाद मगन ने सुसाइड कर लिया था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी बीच दोनों रोहतक कोर्ट पहुंचे और अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। लेकिन, कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp