शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: रोहिंग्या, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मुसलमानों के खिलाफ सडकों पर उतरे हिंदू

Written by: Best24News

Published:

Haryana News:  समस्त हिन्दू समाज एवं रेवाड़ी के विभिन्न संगठनों ने अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मुसलमानों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर…


Haryana News:  समस्त हिन्दू समाज एवं रेवाड़ी के विभिन्न संगठनों ने अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मुसलमानों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर स्वर्ण जयंती पार्क लोग एकत्रित हुए। जन सैलाब ने इकट्ठा होकर इस्लामिक आतंकवादियों का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया।

Advertisement

आक्रोशित विशाल जन समूह ने पहलगाम में इन आतंकवादियों द्वारा बर्बरता पूर्वक मारे गए निर्दोष हिन्दू सैलानियों को श्रद्धांजलि देते हुए इनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए सम्पूर्ण राष्ट्र को एकजुटता में रहकर इनका सामना करने का आह्वान किया।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:चिरंजीव राव के नेतृत्व में हजारों लोग रेवाड़ी से रवाना हुए दिल्ली

रोहिंग्या, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मुसलमानों के खिलाफ सडकों पर उतरे हिंदू
रोहिंग्या, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मुसलमानों के खिलाफ सडकों पर उतरे हिंदू

सर्व समाज के लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन देते हुए कहा कि हरियाणा में रोहिंग्या, बांग्लादेशी व पाकिस्तानी मुसलमानों को चिन्हित कर उन पर कार्यवाही करने का आदेश दिया था। लेकिन बावजूद इसके रेवाड़ी में प्रशासनिक स्तर पर अभी तक गम्भीरता से कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री महोदय से उपयुक्त व ठोस कार्यवाही को अमल में लाकर रेवाड़ी वासियों को रोहिंग्याओ, बांग्लादेशियों व पाकिस्तानी मुसलमानों से मुक्ति दिलाई जाने के साथ साथ हिन्दू समाज की निम्न मांगे पूरी करने का आह्वान किया:

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव 1 नवंबर को आएंगी रेवाड़ी

  • रेवाड़ी में लगभग एक लाख बाहरी मुसलमान रह रहे हैं जिनमें से अधिकांश के पास कोई आईडी प्रूफ नहीं है कुछ के पास है भी तो वो फर्जी है । अतः सभी की बायोमेट्रिक जांच की जाए।
  • सबसे ज्यादा बांग्लादेशी या तो कबाड़े का काम करते हैं या ईट भट्टों पर काम करते हैं। अतः आपसे निवेदन है कि सबसे पहले इन कबाड़ियों और ईट भट्ठा मजदूरों की जांच की जानी चाहिए। यदि कोई भट्ठा मालिक इनको संरक्षण देता मिले तो उस भट्ठे का लाइसेंस रद्द किया जाए।
रोहिंग्या, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मुसलमानों के खिलाफ सडकों पर उतरे हिंदू
रोहिंग्या, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मुसलमानों के खिलाफ सडकों पर उतरे हिंदू
  • प्रायः यह देखने को मिला है कि अधिकांश मुसलमान हिन्दू नाम बदलकर हिन्दू आई डी के साथ रहते हैं। ऐसा करने वालों को भी कानूनी रूप से सजा दी जाए ।
  • जो हिन्दू किराए के लालच में इन घुसपैठियों को मकान किराए पर देता है उसको भी चेतावनी दी जाए यदि फिर भी ना माने तो उपयुक्त कार्यवाही अमल में लायी जावे। यदि कोई सरकारी कर्मचारी ऐसा करता पाया जाए तो उसको नौकरी से निकाला जाए और सजा भी हो।
  • मकान मालिक अपने यहां किराए पर रखने वाले हर बाहरी व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन स्वयं पुलिस चौकी जाकर करवाए। ऐसा ना करने पर उस पर भी कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।
  • प्रायः यह देखने को मिला है कि फेरी वाले सामान बेचने के लिए बिना नम्बर की Bike और बिना आईडी के आते हैं उन पर भी उपयुक्त कानूनी कार्यवाही हो।
  • जिला प्रशासन कुछ नंबर सार्वजनिक करे जिससे आम जनता रोहिंग्याओं के बारे में प्रशासन को सूचित कर सके।
  • यदि जिला प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाता है तो 15 दिन बाद हिन्दू समाज मजबूर होकर इस दिशा में किसी भी प्रकार का कदम उठाता है तो इसके लिए शासन और प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा।
रोहिंग्या, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मुसलमानों के खिलाफ सडकों पर उतरे हिंदू
रोहिंग्या, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मुसलमानों के खिलाफ सडकों पर उतरे हिंदू

आगे लोगों ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी हमें आपसे आशा ही नहीं अपितु पूरी उम्मीद है कि आप

Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन होगीझमाझम बारिश, देखें पूरी वेदर रिपोर्टजिला ही नहीं अपितु समस्त हरियाणा को रोहिंग्याओ से मुक्ति दिलाने में आवश्यक कदम उठाने हेतु प्रशासन को आदेशित कर शीघ्रातिशीघ्र कार्यवाही अमल में लाएंगे।

इसमे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल, हिन्दू युवा वाहिनी, गौ रक्षा दल, हिन्दू जागरण मंच, गो क्रांति गोशाला,गौ उपचारशाला बावल, पतंजलि समिति, आर्य समाज, शिव सेना, परशुराम शिक्षा समिति, भारत रक्षा मंच, पूर्व सैनिक समिति, श्री राम सेना वाहिनी, व अन्य संघठनो व आमजन से गणमान्य लोग की भारी संख्या में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp