google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Haryana News: गर्मी का कहर, शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों के लिए जारी की नई गाइडलाइन | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana News: गर्मी का कहर, शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों के लिए जारी की नई गाइडलाइन

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने बडा फैसला लिया है। इसी को लेकर शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्पेश्ल…


Haryana News Heat wave Directorate of Education issues new guidelines for schools
Haryana News Heat wave Directorate of Education issues new guidelines for schools
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने बडा फैसला लिया है। इसी को लेकर शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्पेश्ल दिशानिर्देश जारी किए हैं। हरियाणा के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने में आदेश दिया है।

Advertisement

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों को लू और गर्मी से बचाने ये लिए ये निर्णय लिया है। इसी को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को अनुपालना के लिए पत्र भेजते हुए पूरी जानकारी दे दी गई है।

निदेशालय ने 15 बिंदुओं पर आधारित यह दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनमें मुख्य रूप से यह कहा गया है कि किसी भी सूरत में विद्यार्थियों को धूप में न बैठाया जाए और न ही कोई कार्यक्रम खुले आसमान के नीचे आयोजित किया जाए। पीने के स्वच्छ पानी की समुचित व्यवस्था हर विद्यालय में करनी होगी। विद्यार्थियों को दिन में कम से कम तीन बार पानी पीने की याद दिलाने के लिए घंटी बजाने का निर्देश भी दिया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि रेड क्रॉस से ORS पैकेट्स की व्यवस्था की जाए तथा SMC को इस धन के प्रयोग हेतु अधिकृत किया गया है। साथ ही Students को लू से बचाव के उपयायों पर जागरूक करने और आवश्यक जानकारी देने को कहा गया है। आपातकालीन स्थिति में स्थानीय अस्पताल में संपर्क रखने और प्राथमिक उपचार के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी अनिवार्य की गई है।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp