
Haryana News: हरियाणा में एक बार फिर मौमस बदल गया है। शुक्रवार शाम को हुई तेज बारिश से किसानों की मेहनत पानी फेर दिय है। रेवाड़ी तीनों मंडियों रेवाड़ी, कोसली व बावल ही नहीं हरियाणा की कई मंडियो मे हजारों क्विंटल गेहूं व सरसों भीग गई।
खेतो मे बिछी फसलें: हालाकिं कई गांवों में खेतों में काट कर रखी फसल भी भीग गई है। बारिश और तेज अंधड़ के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ-साफ दिखाई दे रही है। जहां कुछ पहले ओलावृष्ठि की मार से किसान पहले ही घाटे का सोदा बने हुए थे वही अब हुई बारिश ने किसानो की ओर हालत खराब कर दी है।
मंडियो में भीगा गेंहू व सरसों: मौसम खराब होते ही आढ़तियों और किसानों ने अपनी फसल को तिरपाल ढककर उसे बचाने का प्रयास जरूर किया, लेकिन उनके प्रयास नाकाम रहे, क्योंकि मंडी में काफी मात्रा में गेहूं पड़ा है। बारिश के कारण मंडी में पड़ा हजारों क्विंटल गेहूं व सरसों भीग गया।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
शुक्रवार को मंडी में सामान्य स्थिति थी और गेहूं व सरसों की खरीद जारी रही। लेकिन शाम के समय अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काली घटाएं छा गईं। उसके बाद तेज आंधी आई और बारिश शुरू हो गई। Haryana News
ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम
