Haryana News: रेवाड़ी में गोंवशों का कहर, बुजुर्ग को सींगों से उठाकर पटका, हाथ व पैरो में आई चोट

On: March 22, 2026 9:54 AM
Follow Us:
Haryana News Cows wreaked havoc in Rewari an old man was picked up by his horns and thrown down his hands and legs were injured

Haryana News: हरियाणा में रेवाड़ी में कृष्णा नगर में शनिवार को बेसहारा गोवंश ने हमला कर बुजुर्ग को घायल कर दिया। गोवंश ने बुजुर्ग को सींगों से उठाकर पटक दिया। इसके बाद भी बुजुर्ग को पैरों तले रौंदती रही। जिसके चलते बुर्जुग के हाथ व पैरो में चोटे आई है।

बुजुर्ग की चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाठी-डंडों से डराकर गाय को भगाया। वार्ड 20 के रहने वाले उदयबीर पंवार बुजुर्ग की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया बाद में उसे घर ले आए।

पहले भी हुए है हमले: हमले का केस कोई नया नहीं है। पहले बेसहारा पशु लोगो पर हमले कर चुके है। इस तरह के हमले जाने भी जा चुकी है। हर बार नपा गौवंशो को पकडने को एजेंसी का कार्य देती है लेकिन पशु पकडने का कार्य केवल कागजो में होता है। यहीं कारण है गोवशों का कहर बढता ही जा रहा है।

फोटोग्राफर की जान तक जा चुकी: बता दे कि हरियाणा के जिला रेवाड़ी शहर में लावारिस गाय या सांड के हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी शहर की नई अनाज मंडी और ब्रास मार्केट में इसी तरह के हमलों का लोग शिकार हो चुके हैं। करीब 4 साल पहले तो एक सांड ने बुरी तरह हमला कर फोटोग्राफर को जान से मार दिया था। सबसे अहम यह है बार बार हो रहे हमलो के बावजूद नपा टीम अधिकारी इसको लेकर गंभीर नही है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर