शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

Haryana News: इस दिन होगी सीएम नायब सिंह सैनी की बड़ी कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में तीन नवंबर को हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल पर…


Haryana News: इस दिन होगी सीएम नायब सिंह सैनी की बड़ी कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
Haryana News: इस दिन होगी सीएम नायब सिंह सैनी की बड़ी कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
Google News Follow us on Google

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में तीन नवंबर को हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल पर मुख्य समिति कक्ष में होगी। इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस बार कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

Advertisement

सीएम सैनी ने हाल ही में नशा मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने साफ कहा कि ड्रग्स के खिलाफ अभियान को और मज़बूत किया जाए। जहां अच्छा काम हो रहा है वहां पुलिस अधिकारियों और स्टाफ को सम्मान मिलेगा। वहीं लापरवाही दिखाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हरियाणा के बॉर्डर इलाकों में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मौजूदगी बढ़ाने के भी निर्देश दिए थे।

महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा कदम

पिछली कैबिनेट बैठक में सैनी सरकार ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर अहम फैसला लिया था। सरकार ने सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहनों में वीहिकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाने का निर्णय किया था। यह सिस्टम इमरजेंसी सर्विस ‘112’ से जोड़ा जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंच सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

हरियाणा सरकार ने हाल ही में मनेसर में 500 एकड़ में देश का पहला डिज्नीलैंड पार्क बनाने का प्रस्ताव रखा है। मुख्यमंत्री का कहना है कि इससे प्रदेश में पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसके साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।

नई योजनाओं और प्रोजेक्ट्स पर फोकस

सीएम सैनी ने स्टेट प्रगति पोर्टल के माध्यम से 75 करोड़ से अधिक लागत वाले सात प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की थी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन प्रोजेक्ट्स में विभागों के बीच तालमेल की कमी के कारण देरी हो रही है, उनमें संबंधित विभागों को अगली बैठक में बुलाया जाए ताकि समाधान तुरंत हो सके। आगामी कैबिनेट बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp