रविवार, 1 नवम्बर 2026

First Transgender School: हरियाणा सरकार का बडा फैसला: इस शहर में खुलेगा पहला ट्रांसजेंडर स्कूल

Written by: Best24News

Published:

First Transgender School: हरियाणा के करनाल जिले में एक ट्रांसजेंडर स्कूल को हाल ही में आधिकारिक मान्यता मिल गई है। यह निर्णय हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने लिया है। यह स्कूल 2014-15 में…


TRANSGENDER SCHOOL HARYANA
TRANSGENDER SCHOOL HARYANA
Google News Follow us on Google

First Transgender School: हरियाणा के करनाल जिले में एक ट्रांसजेंडर स्कूल को हाल ही में आधिकारिक मान्यता मिल गई है। यह निर्णय हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने लिया है। यह स्कूल 2014-15 में शुरू हुआ था और अब तक इसे जमीन की कमी के कारण मान्यता नहीं मिल पा रही थी।

Advertisement

स्कूल को मान्यता मिलने में कठिनाई हो रही थी क्योंकि नए नियमों के अनुसार किसी भी स्कूल को मान्यता पाने के लिए कम से कम 1500 वर्ग मीटर की ज़मीन होनी चाहिए। इस स्कूल के पास सिर्फ 800 वर्ग मीटर की ज़मीन थी, जिसके कारण इसे अब तक मान्यता नहीं मिल पाई थी।

स्कूल के खिलाफ मामला दायर किया गया था। इसमें यह बताया गया था कि स्कूल को जमीन की कमी के कारण बंद किया जा रहा है। हालांकि यह स्कूल जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा दे रहा था। इसके बाद हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने हस्तक्षेप किया और इस मामले को संवेदनशील दृष्टिकोण से देखने का आदेश दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्रा ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत हर नागरिक को समानता का अधिकार है। इसके अलावा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए 2019 में बने कानून के तहत शिक्षा और रोजगार में किसी भी प्रकार के भेदभाव को रोकने की बात की गई है।

आयोग ने सरकार से यह मांग की कि वह ट्रांसजेंडर समुदाय को समान अवसर देने के लिए इस मामले को गंभीरता से देखे। आयोग ने 2014 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले और 2023 में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सलाह का भी हवाला दिया। आयोग ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय को शिक्षा और रोजगार में समान अवसर मिलना चाहिए।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp