शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणा का कमाल! बहादुरगढ़ से जींद तक उद्योग, शिक्षा और हाइड्रोजन ट्रेन से बदल रहा राज्य का भविष्य

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा ने आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मिसाल कायम की है। बहादुरगढ़ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है जिसने राज्य के औद्योगिक विकास की नई परिभाषा लिखी। कभी चीन से फुटवियर…


Haryana News: हरियाणा का कमाल! बहादुरगढ़ से जींद तक उद्योग, शिक्षा और हाइड्रोजन ट्रेन से बदल रहा राज्य का भविष्य
Haryana News: हरियाणा का कमाल! बहादुरगढ़ से जींद तक उद्योग, शिक्षा और हाइड्रोजन ट्रेन से बदल रहा राज्य का भविष्य
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा ने आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मिसाल कायम की है। बहादुरगढ़ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है जिसने राज्य के औद्योगिक विकास की नई परिभाषा लिखी। कभी चीन से फुटवियर आयात करने वाला देश आज बहादुरगढ़ की वजह से आत्मनिर्भर बन गया है। यहां करीब ढाई हजार इकाइयां हर दिन 80 लाख जोड़ी फुटवियर तैयार करती हैं जो देश की कुल जरूरत का 60 प्रतिशत है। यह उद्योग अब 50 हजार करोड़ रुपये के सालाना कारोबार तक पहुंच चुका है।

Advertisement

जींद बना हाइड्रोजन हब

हरियाणा अब ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भी कदम बढ़ा चुका है। जींद देश का पहला हाइड्रोजन हब बनने जा रहा है जहां भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन इस साल के अंत तक जींद से सोनीपत के बीच चलेगी। यह ट्रेन 110 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इसके लिए देश का पहला हाइड्रोजन फ्यूल प्लांट भी यहीं बन रहा है। इस उपलब्धि के साथ भारत अब जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन के बाद हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाला दुनिया का पांचवां देश बनेगा।

शिक्षा में डिजिटल अनुशासन

हरियाणा ने शिक्षा में भी क्रांति लाई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा प्रणाली में क्यूआर कोड और अल्फा न्यूमेरिक सिस्टम लागू कर नकल पर पूरी तरह रोक लगा दी। इस पहल को आज 12 राज्यों और एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने भी अपनाया है। हरियाणा अब ईमानदारी के डिजिटलीकरण का मॉडल बन चुका है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

सांस्कृतिक और बौद्धिक उत्थान

कैथल जिले के मूंदड़ी गांव में बन रहा महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय राज्य में सांस्कृतिक पुनर्जागरण की नई किरण है। 24 एकड़ में फैले इस परिसर का अकादमिक ब्लॉक लगभग तैयार है जिसमें 47 कक्षाएं और 3200 विद्यार्थियों की क्षमता होगी।

अंबाला एयरपोर्ट से खुलेगा नया आसमान

अब अंबाला एयरपोर्ट हरियाणा की हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान देगा। 133 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एयरपोर्ट के शुरू होने से राज्य उत्तरी भारत की नई एयर बेल्ट का केंद्र बनने जा रहा है। यह हरियाणा के विकास का आधुनिक चेहरा है।

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp