शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणा में GST चोरी रोकने का नया ऐप, CM सैनी ने फर्जी बिलिंग की शिकायत करने का दिया आसान तरीका

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने GST चोरी रोकने के लिए 'Tax Mitra' नामक एक नया एप लॉन्च किया है। इस एप की मदद से कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान छुपाकर फोटो और…


Haryana News: हरियाणा में GST चोरी रोकने का नया ऐप, CM सैनी ने फर्जी बिलिंग की शिकायत करने का दिया आसान तरीका
Haryana News: हरियाणा में GST चोरी रोकने का नया ऐप, CM सैनी ने फर्जी बिलिंग की शिकायत करने का दिया आसान तरीका
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने GST चोरी रोकने के लिए ‘Tax Mitra’ नामक एक नया एप लॉन्च किया है। इस एप की मदद से कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान छुपाकर फोटो और दस्तावेज अपलोड करके GST चोरी की शिकायत आसानी से कर सकता है। इससे GST चोरी पर काबू पाने में मदद मिलेगी।

Advertisement

बताया गया है कि हाल ही में सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने चंडीगढ़ में एक बैठक के दौरान आबकारी और कराधान विभाग की छह ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ किया है। अब शिकायतकर्ता इस एप के जरिए फर्जी बिलिंग (Fake Billing), गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट, बिना पंजीकरण के कारोबार, बिल न देने या लेन-देन छिपाने जैसी अनियमितताओं की जानकारी फोटो, वीडियो या दस्तावेजों के साथ अपलोड कर सकते हैं। इन सूचनाओं के आधार पर विभागीय अधिकारी जांच करेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे।Haryana News

नई ऑनलाइन सेवाओं के तहत अतिरिक्त अल्कोहल (ENA), एथेनॉल और डिनेचर्ड स्प्रिट से जुड़ी अनुमति लेने की प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया गया है। अब व्यापारिक संस्थान एथेनॉल और ENA के आयात-निर्यात और डिनेचर्ड स्प्रिट के निर्यात-आयात के लिए सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे कामकाज में तेजी आएगी और सुविधा भी बढ़ेगी।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp