मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

Haryana Monsoon 2025: हरियाणा में मॉनसून देगा दस्तक, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

Written by: Best24News

Published:

Haryana Monsoon 2025: हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है. कभी बारिश तो कभी हीटवेव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शाम होते ही बारिश तो अगले…


Haryana Monsoon 2025: हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है. कभी बारिश तो कभी हीटवेव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शाम होते ही बारिश तो अगले दिन भीषण गर्मी से लोगों परेशान हैं. लोग अब बस मानसून के इंतजार में हैं. ऐसे में जानते हैं कि भारत में मानसून की एंट्री कब होगी.

Advertisement

मानसून 2025 का अपडेट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून 2025 को लेकर अपडेट जारी किया है. IMD के मुताबिक मॉनसून इस बार समय से पहले दस्तक दे सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में मौसम अलर्ट, NCR में बारिश का कहर ?, जानिए तीन दिन कैसा रहेगा मौसम !

27 मई को दस्तक देगा मानसून

मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रमोहन के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल में दस्तक दे सकता है. यह सामान्य तिथि 1 जून से चार दिन पहले है, जो 2009 के बाद सबसे जल्द आगमन होगा. बता दें कि साल 2024 में हरियाणा में 30 जून तक मानसून ने दस्तक दे दिया था. यानी कि 16 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है कि मॉनसून 1 जून की बजाय 27 मई को पहुंचने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

सबसे पहले केरल में दस्तक देगा मानसून

डॉक्टर चंद्रमोहन ने स्पष्ट किया कि केरल में मानसून का जल्दी पहुंचना पूरे देश में समान रूप से नहीं फैलेगा. इसका मतलब है कि अन्य राज्यों में बारिश की स्थिति अलग हो सकती है.

भारत में कब आएगा मानसून

ये भी पढ़ें:हरियाणा में 9 से 11 अक्टूबर तक होगी बारिश, इन 9 जिलों में यलो Alert

मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश में छा सकता है. इसके बाद, 17 सितंबर से उत्तर-पश्चिम भारत से इसकी वापसी शुरू होगी, जो 15 अक्टूबर तक पूरी तरह लौट जाएगा.

इस साल बारिश की संभावना अच्छी

इस साल अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है, जो किसानों के लिए राहत की बात हो सकती है. यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि हो सकती है.

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp