शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

Haryana: सड़क किनारे लिफ्ट मांगते दिखे मंत्री अनिल विज, जानिए कुरुक्षेत्र में गाड़ियां क्यों नही रोकी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana: कुरुक्षेत्र में सोमवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने आम लोगों के साथ-साथ अधिकारियों को भी चौंका दिया। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज सड़क किनारे खड़े होकर गुजरती…


हरियाणा में सड़क किनारे लिफ्ट मांगते दिखे मंत्री अनिल विज, जानिए कुरुक्षेत्र में गाड़ियां क्यों नही रोकी
हरियाणा में सड़क किनारे लिफ्ट मांगते दिखे मंत्री अनिल विज, जानिए कुरुक्षेत्र में गाड़ियां क्यों नही रोकी
Google News Follow us on Google

Haryana: कुरुक्षेत्र में सोमवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने आम लोगों के साथ-साथ अधिकारियों को भी चौंका दिया। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज सड़क किनारे खड़े होकर गुजरती गाड़ियों से लिफ्ट मांगते नजर आए। ब्रह्मसरोवर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होने के बाद मंत्री विज को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी पहुंचना था, लेकिन व्यवस्था के अभाव में उन्हें सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा। कई गाड़ियां उनके सामने से गुजरीं, लेकिन किसी ने वाहन नहीं रोका। विज लगातार हाथ देते रहे, वहीं सांसद नवीन जिंदल का स्टाफ भी गाड़ी रुकवाने की कोशिश में जुटा रहा।

Advertisement

चर्चा को विषय बना: बता दे सोमवार को य पूरा घटनाक्रम सोशल और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि यह पहली बार है जब किसी मंत्री को सार्वजनिक सड़क पर इस तरह वाहन के लिए इंतजार करते देखा गया। सबसे अहमबात यह है काफी प्रयास के बाद ही उसे जाने के लिए वाहन मिला। प्रशासनिक प्रबंधन और वीवीआईपी मूवमेंट की व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। क्या इस तरह की व्यवस्था ठीक है।Haryana

काफी देर करना पडा इंतजार: बता दे कि इस मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, राजनाथ सिंह पूजा अर्चना के बाद यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए थे। इसी बीच अनिल विज KDB कार्यालय के बाहर पहुंचे, जहां से उन्हें आगे जाना था। हालांकि, उन्हें ले जाने के लिए कोई वाहन तुरंत उपलब्ध नहीं था। काफी देर इंतजार और कई प्रयासों के बावजूद कोई भी वाहन चालक मंत्री को बैठाने के लिए नहीं रुका।

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

जिंदल की गाड़ी में हुए सवारः इसी दौरान नवीन जिंदल के स्टाफ ने उनके गाड़ी की व्यवस्था करवाई। गाड़ी विज के सामने आकर रुकी, जिसमें अगली सीट पर बैठा व्यक्ति नीचे उतर गया और उस सीट पर अनिल विज को बैठाया गया। इस गाड़ी से विज यूनिवर्सिटी पहुंचे।

 

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp