Haryana Metro News: इस रूट पर दौडेगी मैट्रो, जानिए कहां कहां बनेंगे स्टेशन

On: August 7, 2026 7:25 PM
Follow Us:
METRO

Haryana Metro News: हरियाणा में मेट्रो नेटवर्क को और मजबूत बनाने के लिए परियोजनाए बनाई जा रही है। हरियाण में अब दिल्ली की तर्ज पर कई शहरो मे मेट्रो चलाई जाएगी। । गुरुग्राम के सेक्टर-56 से पचगांव तक प्रस्तावित नए मेट्रो कॉरिडोर की डीपीआर को जल्द मंजूरी मिल सकती है। इस परियोजना के पूरा होने पर गुरुग्राम, मानेसर और आसपास के इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का विकल्प मिलेगा।

10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की होगी लागत

प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर करीब 35 किलोमीटर लंबा होगा। इस रूट पर कुल 28 स्टेशन बनाने की योजना तैयार की गई है। परियोजना की अनुमानित लागत 10,428 करोड़ रुपये आंकी गई है।

ग्लोबल सिटी और मानेसर को मिलेगा बड़ा फायदा

नई मेट्रो लाइन से तेजी से विकसित हो रही ग्लोबल सिटी और मानेसर क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे उद्योग, कारोबार और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रोज लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम करने में यह परियोजना अहम भूमिका निभा सकती है। मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

28 जगह बने स्टेशन

सेक्टर-56, सेक्टर-61, सेक्टर-62, निरवाणा कंट्री, सेक्टर-66 (वाटिका चौक), सेक्टर-69, सेक्टर-70, सेक्टर-75, खेड़की दौला, सेक्टर-36ए, ग्लोबल सिटी, सेक्टर-88, सेक्टर-84, सेक्टर-85-89 चौक, सेक्टर-86-90 चौक, सेक्टर-91, काकरोला, सेक्टर M-15, सेक्टर M-6/7, सेक्टर M-4, सेक्टर M-B, मानेसर, सेक्टर P-4, सेक्टर P-5, सेक्टर P-7 और पचगांव सहित कुल 28 स्टेशन प्रस्तावित हैं।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें