Haryana Ka Mausam: मौसम ने अचानक ली करवट, कल से राज्य में होगी बारिश, पढ़े IMD का अलर्ट

On: May 27, 2026 8:00 AM
Follow Us:
आज सुहाना रहेगा मौसम, कल से राज्य में होगी बारिश, पढ़े IMD का अलर्ट

Haryana Ka Mausam: हरियाणा में आज कई जिलों में भयंकर गर्मी पड़ेगी वहीं कुछ जिलों में आज मौसम सुहाना बना रहेगा। पिछले दो दिनों से नौतपा के दौरान राज्य में भयंकर गर्मी देखने को मिल रही है। राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के वजह से राज्य में ज्यादा गर्मी पड़ रही है। कई जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है वही हरियाणा का सबसे गर्म शहर सिरसा है जहां का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।

इस बार गर्मी के मामले में राजस्थान को हरियाणा ने छोड़ा पीछे

इस बार हरियाणा ने गर्मी के मामले में राजस्थान को भी पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल राजस्थान का सबसे अधिक तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस है लेकिन हरियाणा का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है।

कल से शुरू होगी बारिश

कल से राज्य में बारिश की शुरुआत होगी। राज्य में कल से यानी की 28 तारीख से 1 जून तक झमाझम बारिश। बारिश होने से राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वही मौसम में शुष्क और सुहाना बन जाएगा।

जून में फिर से पड़ेगी भयंकर गर्मी

जून में फिर से भयंकर गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। एक बार फिर से जून में तापमान में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

22 जून तक आ सकता है मानसून

राज्य में 22 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है हालांकि इस बार मानसून पूरे राज्य को कवर करने में देरी करेगा। मलाई मानसून दस्तक दे देगा लेकिन पूरे राज्य को मानसून इस बार देर से कर करेगा। ग्लोबल वार्मिंग के वजह से राज्य के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now