Haryana Job News: हरियाणा ग्रुप D भर्ती में हुआ बड़ा बदलाव, सरकार ने लागू किया नया नियम

On: May 15, 2026 8:17 AM
Follow Us:
हरियाणा ग्रुप D भर्ती में हुआ बड़ा बदलाव, सरकार ने लागू किया नया नियम

Haryana Job News: हरियाणा सरकार के द्वारा ग्रुप डी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार ने नई अधिसूचना जारी करके बताया है कि अब छात्रों का कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट की में प्राप्त अंकों के आधार पर सिलेक्शन होगा। राज्य सरकार का कहना है की भर्ती में पारदर्शिता लाने के लिए नया नियम लागू किया गया है। अब पारदर्शी और मेरिट पर आधारित भर्ती की जाएगी।

मानव संसाधन विभाग के द्वारा जारी किए गए नए नियमों के अनुसार ग्रुप डी के अधिकांश पदों पर चयन केवल CET स्कोर के आधार पर किया जाएगा। जिन लोगों का मैट्रिक में अंक कम है उन्हें छोड़कर बाकी सभी उम्मीदवारों की मेरिट CET अंकों के आधार पर तय की जाएगी। सरकार के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है की भर्ती प्रक्रिया में अब CET को 100% वेटेज दिया गया है। यानी की आवृत्ति परीक्षा या कोई इंटरव्यू नहीं देना होगा।

किन सब्जेक्ट से आएंगे सवाल (Haryana Job News)

सामान्य विज्ञान
रीजनिंग
गणित
अंग्रेजी
हिंदी
संबंधित विषय

आपको बता दे टोटल 75% अंक निर्धारित किए गए हैं। वही 25% अंक हरियाणा से संबंधित विषयों पर रहेगा। ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र दसवीं कक्षा के बराबर रखा गया है। सरकार का कहना है कि पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ही नया नियम लागू किया गया है। नया नियम लागू होने के साथ-साथ पेपर लिख जैसी कोई घटना ना हो इस पर भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

राज्य सरकार के द्वारा ग्रुप डी कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्त अधिनियम 2018 की द्वितीय अनुसूची में संशोधन करके नया नियम लागू किया गया है। नया नियम लागू होने से छात्रों को काफी फायदा होगा।

ग्रुप डी वैकेंसी का नोटिफिकेशन आयोग के द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा। छात्र लंबे समय से नोटिफिकेशन के इंतजार में है और अब छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। इस बार  सभी विभागों के खाली पदों को भरा जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now