Haryana Girl Child Scheme: बेटियों के जन्म पर सरकार दे रही है हजारों रुपए, जानें कैसे करें अप्लाई

On: May 11, 2026 10:50 AM
Follow Us:
बेटियों के जन्म पर सरकार दे रही है हजारों रुपए, जानें कैसे करें अप्लाई

Haryana Girl Child Scheme: केंद्र और हरियाणा सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए कई शानदार योजनाएं चलाई जा रही है। राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। हरियाणा सरकार बेटियों के जन्म पर हजारों रुपए की राशि दे रही है।

बेटियों के लिए हरियाणा सरकार की शानदार योजना (Haryana Girl Child Scheme)

बेटी के जन्म पर हरियाणा सरकार 21000 रुपए की सहायता राशि देती है। इस योजना का नाम आपकी बेटी हमारी बेटी योजना है। यह राशि बेटी के जन्म पर अभिभावक के खाते में डाला जाता है और जब लड़की 18 साल की हो जाती है तब यह राशि निकलवाया जा सकता है। 21000रु ब्याज के साथ लड़की के 18 साल के होने पर मिलता है।

लिंग अनुपात सुधारने के उद्देश्य से शुरू हुई है योजना

इस योजना का उद्देश्य बेटियों और बेटों के बीच फर्क को कम करना है। लिंगानुपात सुधारने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है ताकि बेटियों को बोझ समझकर कोख में मार देने वाले माता-पिता बेटियों को जन्म दें। सरकार के इस योजना के शुरू होने के बाद लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है।

कौन कर सकता है आवेदन?

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का लाभ लेने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। जिन बेटियों का जन्म 22 जनवरी 2015 या उसके बाद हुआ है उन बेटियों को इसका लाभ दिया जाएगा। यह योजना हर वर्ग के लड़कियों के लिए नहीं है बल्कि अनुसूचित जाति और बीपीएल परिवार की बेटियों के लिए है। इस श्रेणी से संबंध रखने वाले लोग योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

योजना के अंतर्गत दूसरी बेटी होने पर 21000 नहीं बल्कि ₹5000 5 साल तक मिलने का प्रावधान है। हर महीने ₹5000 इसलिए दिए जाते हैं ताकि माता-पिता बेटी का अच्छे से पालन कर सके। इस योजना का लाभ केवल हरियाणा के बेटियों को ही मिलेगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now