Haryana Employee News: जून से कर्मचारियों की होगी मौज! घर, कार और शादी के लिए सरकार देगी मदद

On: May 10, 2026 6:09 PM
Follow Us:

Haryana Employee News: हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को जून में राज्य सरकार एक बड़ा तोहफा देने वाली है। अब राज्य के सरकारी कर्मचारियों को घर खरीदना हो या फिर शादी करनी हो हर काम के लिए सरकार सस्ता और आसान लोन उपलब्ध कराएगी। जी हां इसके लिए हरियाणा में जून के महीने से एक नई योजना की शुरुआत होने वाली है।

राज्य सरकार के द्वारा इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक ( Punjab National Bank )  से 9 साल पुराना एग्रीमेंट खत्म कर दिया गया है। अब नया एग्रीमेंट बनाया गया है जिसके अंतर्गत सरकार के द्वारा कर्मचारियों को घर,गाड़ी, कंप्यूटर और शादी के लिए ऋण बजट से उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

जून से नई व्यवस्था होगी लागू (Haryana Employee News)

आपको बता दे की जून से नई व्यवस्था लागू की जाएगी। हालांकि पुराने लोन की किस्त कर्मचारियों को बैंक को चुकानी होगी। इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया गया है।

पूर्व नीति के अनुसार ही कर्मचारियों को मिलेगा लोन

4 नवंबर 2016 को एक आदेश जारी किया गया था, जिसके अंतर्गत सरकारी कर्मचारियों को शादी विवाह घर खरीदने या फिर अन्य कामों के लिए पंजाब नेशनल बैंक से लोन मिलता था। लेकिन सरकार के द्वारा अब इस एग्रीमेंट को खत्म कर दिया गया है, अब कर्मचारियों को बजट से आसान लोन दिया जाएगा ताकि वह शादी विवाह और अधिकारियों को आसानी से पूरा कर सके।

डायरेक्ट लोन व्यवस्था हुई लागू

सरकार के द्वारा डायरेक्ट लोन व्यवस्था लागू किया गया है ताकि किसी भी तरह की परेशानी ना हो और कर्मचारियों को अब लोन के लिए दफ्तरों के चक्कर भी नहीं लगाने होंगे। राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को मेजर हेड 7610 के अंतर्गत वार्षिक बजट प्रावधान के माध्यम से सीधे ऋण की राशि प्रदान करेगी। सरकार के फैसले से कर्मचारियों को आसान लोन मिल जाएगा। सरकार के फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now