रविवार, 15 नवम्बर 2026

Haryana Crime: APK फाइल भेजकर 15.5 लाख रुपए की ठगी, यूपी से दो ठग काबू

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Crime: रेवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। APK File  भेजकर एक व्यक्ति से साढ़े 15 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।…


एपीके फाइल भेजकर 15 लाख रुपए की ठगी, यूपी से दो ठग काबू
एपीके फाइल भेजकर 15 लाख रुपए की ठगी, यूपी से दो ठग काबू
Google News Follow us on Google

Haryana Crime: रेवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। APK File  भेजकर एक व्यक्ति से साढ़े 15 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यूपी के जिला इटावा के मोहल्ला मकसूदपुरा निवासी जाहिद व जिला इटावा के इमामवाड़ा निवासी फरहान खान के रूप में हुई है।Haryana Crime

इस दिन की ठगी: बता दें कि गांव मालपुरा निवासी देवेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 1 नवंबर को उसके के व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल मिली थी‌। फाइल पर क्लिक करने के बाद उसका मोबाइल फोन हैंग हो गया। 5 नवंबर को उसने अपना मोबाइल फोन रिसेट करने के बाद बैंक जाकर पूछताछ की तो 1 नवंबर से 5 नवंबर तक उसके बैंक खाते से 11 ट्रांजैक्शन के जरिए साढ़े 15 लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए गए।Haryana Crime

मामला दर्ज: जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी यूपी के जिला इटावा के मोहल्ला मकसूदपुरा निवासी जाहिद व जिला इटावा के इमामवाड़ा निवासी फरहान खान को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

15.5 लाख की ठगी: जाहिद के बैंक खाते में ठगी की 8 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर हुई थी, जबकि फरहान खान ने साइबर ठगों को उसका खाता मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।Haryana Crime

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp