रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Haryana Crime: रेवाड़ी पुलिस को मिली बडी सफलता, जुआ खेलते हुए पांच आरोपी काबू

Written by: Best24News

Published:

Haryana Crime: थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने एक मोटर वर्कशॉप के पास सट्टा खेलते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा…


Haryana Crime: थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने एक मोटर वर्कशॉप के पास सट्टा खेलते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव मिलकपुर निवासी रिंकू, जिला खैरथल तिजारा के गांव कैराणी निवासी रफीक, यूपी के जिला औरेया के गांव गुनहोली निवासी शीशपाल, राजस्थान के जिला करौली के गांव परिता निवासी हेमराज व जिला गुरूग्राम के गांव कासन निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है।

Advertisement

पुलिस को सूचना मिली थी कि एसके मोटर वर्कशॉप के पास बने बास के शेड में कुछ लोग सट्टा खेल रहे हैं। जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से पांच लोगो को काबू किया है।

पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चा व 5740 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp