गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

Haryana crime: सट्टा खिलाने के आरोप में एक काबू, 9390 रुपये किए बरामद

Written by: Best24News

Published:

Haryana crime:  थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने टाईगर होटल धारूहेड़ा के पीछे बने टीन शैड के नीचे सरेआम सट्टा खिलाने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए…


Haryana crime:  थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने टाईगर होटल धारूहेड़ा के पीछे बने टीन शैड के नीचे सरेआम सट्टा खिलाने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान यूपी के जिला काशगंज के गांव सुदामानगर हाल टाईगर होटल सोहना रोड धारूहेड़ा के रहने वाले सौरव उर्फ गोपाल के रूप में हुई है। Haryana crime

Advertisement

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी टाईगर होटल धारूहेड़ा के पीछे बने टीन शैड के नीचे एक व्यक्ति सरेआम कुछ लोगो को सट्टा खिला रहा हैं। टीम ने जब रैड मारी तो वहां पर सौरव उर्फ गोपाल सट्टा खिला रहा था।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से सट्टा पर्चा व 9390 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में आने वाले सावधान! आज इन गांवों का है शेड्यूल

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp