back to top
Home Crime News Haryana Crime News: संदूक से मिली डिलीवरी बॉय की लाश, पत्नी के...

Haryana Crime News: संदूक से मिली डिलीवरी बॉय की लाश, पत्नी के प्रेमी ने रची हत्या की साजिश

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर अपने ही पति की हत्या करके उसे संदूक में बंद कर दिया था। संदूक से अर्धनग्न डेड बॉडी मिली है। हत्या बेहद ही बेरहमी से किया गया है। गले को किसी धारदार हथियार से काटा गया है इसके साथ ही चेहरा और शरीर के कई अंगों को जला दिया गया है। कई दिनों से शव संदूक के अंदर बंद था जिसकी वजह से शरीर फूल गया है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर संदूक से लैस निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है वहीं प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवा गुरुग्राम में डिलीवरी बॉय का काम करता था और पत्नी के साथ रहता था। इसी बीच पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध बन गए इसके बारे में पति को पता चल गया।

मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और 25 अप्रैल को मर्डर हुआ है। 24 वर्षीय अमन विहार के सहरसा का रहने वाला है और वह डिलीवरी बॉय का काम गुरुग्राम में करता था। अमन के पत्नी का सोनू नाम के युवक के साथ अवैध संबंध था और सोनू भी बिहार का ही रहने वाला है।

अमन को जब पत्नी की अवैध संबंधों के बारे में पता चला तो उसकी पत्नी के साथ विवाद होने लगा और सोनू को डर था कि कहीं अमन उससे बदला ना ले इसीलिए वह अपने दोस्त मोहम्मद मिराज के साथ मिलकर 25 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे ही अमन की हत्या कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कब बोला है कि उन्होंने अमन की हत्या की है।

मृतक के भाई ने बताया है कि बहुत ही बेरहमी से हत्या हुई है। शशिकांत ने बताया कि उसके पास एक लड़की का फोन आया और बताया कि अमन की डेड बॉडी उसके कमरे में संदूक में पड़ी है इसके बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे। अमन अपनी पत्नी के साथ सड़क के किनारे बने और स्थाई छप्पर में रहता था। बॉडी का पोस्टमार्टम किया जा रहा है वही पुलिस घटना की जांच कर रही है

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News