Haryana crime: रेवाड़ी में लग्न समारोह में गोली मारकर की थी हत्या, पडोसी ही निकले दोनो हत्यारें

Haryana crime: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव पीथड़ावास में शुक्रवार रात एक लग्न समारोह के दौरान 30 वर्षीय युवक
प्रकाशित: 2 November 2025, 2:59 PM
Haryana crime: रेवाड़ी में लग्न समारोह में गोली मारकर की थी हत्या,   पडोसी ही निकले दोनो हत्यारें
रेवाड़ी में लग्न समारोह में गोली मारकर की थी हत्या, पडोसी ही निकले दोनो हत्यारें

Haryana crime: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव पीथड़ावास में शुक्रवार रात एक लग्न समारोह के दौरान 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मनेठी निवासी तरुण उर्फ मोनी और जड़थल निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया है।Haryana crime

 

पुलिस के अनुसार, बधराणा निवासी इंद्रजीत की गर्दन में जितेंद्र उर्फ जीतू ने गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही मारपीट, रंगदारी और हत्या के प्रयास जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।Haryana crime

तेजी से बढ रहे अवैध हथियार : रेवाडी जिले में अवैध हथियारों की तस्करी तेजी से बढ़ रही है और यह आसानी से युवाओं तक पहुंच रही है। इसके चलते हत्या और फायरिंग की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कार्यशैली पर उठे सवाल:   लोगो ने रेवाड़ी पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि वारदात शुक्रवार रात हुई थी, लेकिन एफआईआर शनिवार दोपहर दर्ज की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरू में मामले को दबाने की कोशिश की थी। अब पकडे तो वाह वाह लूट रही है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now